शिलॉन्ग में पहनी '70,000 की जैकेट' को राहुल गांधी ने बताया गिफ्ट

शिलांग: कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जो जैकेट उन्होंने मंगलवार को शिलॉन्ग में पहनी थी, वो उन्हें गिफ्ट में मिली थी। राहुल गांधी ने कहा कि उनको शिलॉन्ग में ही किसी ने वो जैकेट गिफ्ट की थी, जो उन्होंने शाम को कार्यक्रम में पहन ली। भारतीय जनता पार्टी के राहुल गांधी के महंगी जैकेट पहनने को लेकर आलोचना करने के बाद उन्होंने ये जवाब दिया है। भाजपा का कहना है कि गरीबों की बात करने वाले राहुल गांधी ने शिलांग में करीब 70 हजार रुपए की जैकेट पहनी थी।

भाजपा की मेघालय यूनिट ने ट्वीट कर साधा था राहुल पे निशानी

भाजपा की मेघालय यूनिट ने ट्वीट कर साधा था राहुल पे निशानी

भारतीय जनता पार्टी की मेघालय यूनिट ने ट्वीट करके राहुल गांधी पर निशाना साधा है। ट्वीट में लिखा गया है- 'तो राहुल गांधी जी व्यापक भ्रष्टाचार द्वारा मेघालय के सरकारी खजाने को चूसने के बाद ब्लैक मनी से सूट-बूट की सरकार ? हमारे दुखों पर गाना गाने की बजाय, आप मेघालय की नकारा सरकार का रिपोर्ट कार्ड दे सकते थे। आपकी उदासीनता हमारा मजाक उड़ाती है।' इस ट्वीट के मुताबिक राहुल गांधी ने जो जैक्ट पहनी है उसे ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रैंड बरबरी ने बनाया है, इसकी कीमत करीब 68145 रुपए है।

म्यूजिकल नाइट में पहुंचे थे राहुल

म्यूजिकल नाइट में पहुंचे थे राहुल

मेघालय में मंगलवार को अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी एक नेता के रूप में नहीं बल्कि एक बिंदास युवा के रूप में दिखाई दिए थे। कांग्रेस पार्टी की ओर से शिलोंग में 'सेलिब्रेशन ऑफ पीस' के नाम से एक म्यूजिकल नाइट का आयोजन भी किया गया जिसमें राहुल गांधी हम होंगे कामयाब गाते हुए नजर आए।

कांग्रेस ने कहा 70 हजार नहीं, 700 की है जैकेट

कांग्रेस ने कहा 70 हजार नहीं, 700 की है जैकेट

भाजपा की आलोचना पर कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा है कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर वही जैकेट 700 रुपए में मिलती है।चौधरी ने कहा, 'ऐसे आरोपों पर समझ नहीं आता कि हंसा जाए या फिर रोया जाए। बीजेपी के लोग राहुल गांधी देखकर हताश हो रहे हैं। ये लोग क्या काम करते हैं? क्या बैठकर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर चीजों के दाम चेक करते रहते हैं। ऐसी ही जैकेट 700 रुपए में मिल सकती है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहें तो मैं उन्हें तोहफे में एक भेज सकती हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+