राहुल गांधी ने कहा- 'देशवासियों को फ्री में मिले कोरोना वैक्सीन, उम्मीद है कि इस बार ऐसा हो सकेगा'

राहुल गांधी ने कहा- 'देशवासियों को फ्री में मिले कोरोना वैक्सीन, उम्मीद है कि इस बार ऐसा हो सकेगा'

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। पिछले कई दिनों से एक दिन में तीन लाख से ज्यादा नए कोरोना मामले सामने आ रहे हैं और 3 हजार से ज्यादा दैनिक मौतें हो रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने 01 मई 2021 से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की है। तीसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने की वकालत की है। देश में 45 साल से पार वालों को क्रेंद सरकार द्वारा फ्री में वैक्सीनेट किया जा रहा है। लेकिन 18 से 45 वर्ष के बीच के उम्र वालों को वैक्सीन फ्री में देना है या पैसे लेने हैं, इसका फैसला क्रेंद सरकार ने राज्यों पर छोड़ा है। यूपी, एमपी, झारखंड, असम, दिल्ली सहित कई राज्यों ने फ्री में वैक्सीन देने का ऐलान किया है।

Recommended Video

    Corona Vaccine: Rahul Gandhi का ट्वीट, सरकार सबको Free में लगाए टीका | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुफ्त कोरोना वैक्सीन की वकालत करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने गुरुवार (29 अप्रैल) को ट्वीट किया, ''भारत को मुफ्त कोविड-19 वैक्सीन मिलनी चाहिए। सभी नागरिकों को नि:शुल्क टीकाकरण प्राप्त कराना होगा। उम्मीद है कि इस बार ऐसा हो सकेगा।''

    कोरोना वैक्सीन फ्री में दी जाए, इस बात को लेकर राहुल गांधी कई बार मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं। 28 अप्रैल को ट्वीट कर राहुल गांधी ने कहा, लोगों का पैसा कोविड वैक्सीन को विकसित करने के लिए भारत सरकार ने वैक्सीन कंपनियों को दिया गया था। अब भारत सरकार वही लोगों को इन टीकों के लिए दुनिया में सबसे अधिक कीमत देने के लिए बोल रही है। एक बार फिर सिस्टम फेल हो गई है और मोदी-मित्र के लाभ के लिए हमारे नागरिकों को कीमत चुकानी पड़ रही है।

    राहुल गांधी ने 26 अप्रैल को ट्वीट कर कहा था, चर्चा बहुत हो चुकी। देशवासियों को वैक्सीन मुफ्त में मिलनी चाहिए, बात खत्म। मत बनाओ भारत को भाजपा सिस्टम का विक्टिम।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+