राहुल गांधी ने कहा भाजपा और कांग्रेस में फर्क है, भाजपा 2-3 लोगों के लिए काम करती है

rahul gandhi
बठिंडा। कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब के बठिंडा इलाके में रैली करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस में बहुत बड़ा अंतर है। भाजपा सिर्फ 2-3 लोगों के लिए काम करती है जबकि कांग्रेस की सोच है क‍ि वो देया के सभी लोगों के हित में काम करे। राहुल ने कहा कि पंजाब के युवा नशा के लत में जकड़े जा रहे हैं और इसके लिए यहां की राज्‍य सरकार यानी कि अकाली दल ही जिम्‍मेदार है।

राहुल गांधी ने भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में सिर्फ एक या दो परिवारों काे ही फायदा मिला है जबकि अन्‍य गरीब परिवार आज भी बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के पास झूठों का पुलिंदा है। गुजरात मॉडल के बारे में झूठ बोलकर उन्‍होंने देयश की जतना को गुमराह किया और यदि कांग्रेस वापस सत्‍ता में आई तो मोदी को इस बात का बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। राहुल गांधी ने यह भी बताया कि गुजरात मॉडल के अंदर गरीबों को नहीं बल्कि अमीरों को तमीन बेची जाती है। यहां के गरीबों से गुजरात सरकार किनारा कसती है।

राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि 'मैं चाहता हूं कि हमारे देश के लोग यहां की ही बनी हुई वस्‍तुओंं का इस्‍तेमानल करे। राहुल ने अपने सपने को बयां करते हुए कहा कि पंजाब के पास बहतु कुछ है। देश के भविष्‍य का रास्‍ता पंजाब से ही होकर गुजरता है लेकिन यहां की राज्‍य सरकार के चलते पंजाब का विकास ज्‍यादा नहीं हो सका है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में वो दिन दूर नहीं होगा जब पूरी दुनिया 'मेड इन पंजाब' की चीजों का इस्‍तेमाल करेगी।

<center><iframe width="100%" height="260" src="//www.youtube.com/embed/QnYRp11LSw8" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+