'EVM एक ब्लैक बॉक्स, किसी को भी जांच की अनुमति नहीं', चुनावी नतीजों के बाद राहुल गांधी ने उठाए सवाल
Rahul Gandhi On EVM: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद कांग्रेस सांसद और विपक्षी गठबंधन का चेहरा रहे राहुल गांधी ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क के EVM के बयान को आधार बनाकर सवाल खड़े किए हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईवीएम को एक ब्लैक बॉक्स कहा है। राहुल गांधी ने कहा है कि ये एक ऐसा ब्लैक बॉक्स है, जिसकी जांच की इजाजत किसी को नहीं है। असल में एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव EVM से नहीं कराने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि इसे हैक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के बाद Elon Musk ने EVM के इस्तेमाल पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- धांधली होने का खतरा
लोकसभा चुनावी नतीजों के बाद पहली बार राहुल गांधी ने EVM पर क्या कहा?
एलन मस्क की एक्स पोस्ट (ट्वीट) को रिपोस्ट करते हुए एक अखबार का हवाला देकर ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है,
''भारत में ईवीएम एक "ब्लैक बॉक्स" है, और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है, तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है।''
ये भी पढ़ें- मतगणना के बीच कांग्रेस के साथ हो गया खेला? नीलम मिश्रा ने EVM नंबर के साथ बताया कितनी मशीन बदलीं मिलीं
एलन मस्क ने EVM पर क्या कहा है?
एलन मस्क ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा है, '''इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को खत्म कर देना चाहिए। इसे इंसानों या एआई द्वारा हैक किए जाने का खतरा है। हालांकि ये खतरा कम है, फिर भी बहुत ज्यादा है।''
राहुल गांधी ने मुंबई की घटना का भी किया जिक्र
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में मुंबई की घटना का भी जिक्र किया है। असल में मुंबई पुलिस ने ईवीएम को लेकर शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविन्द्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई के गोरेगांव चुनाव सेंटर के अंदर पाबंदी होने के बावजूद मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: EVM से मतदान पर बोले सहनी, विकसित देशो में बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा, लेकिन हमारे पास कोई...












Click it and Unblock the Notifications