मतगणना के बीच कांग्रेस के साथ हो गया खेला? नीलम मिश्रा ने EVM नंबर के साथ बताया कितनी मशीन बदलीं मिलीं
Rewa Lok Sabha Election Result 2024: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। रुझानों से लग रहा है कि भाजपा मिशन-29 का लक्ष्य प्राप्त करने में कामयाब हो जाएगी। इस बीच रीवा लोकसभा में बवाल हो गया है।
दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा ने मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। वे धरने पर बैठ गई हैं। रीवा के इंजीनियरिंग कॉलेज में काउंटिंग के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार नीलम मिश्रा ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

नीलम मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ कर धांधली की जा रही है। कई मशीन बंद हैं। उनके नंबर मेल नहीं खा रहे है। कलेक्टर मुलाकात नहीं कर रही हैं, इधर उधर घुमा रही हैं नीलम मिश्रा घरने में बैठ गई हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार नीलम मिश्रा के द्वारा लगाए गए आरोपों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने खंडन किया है।
कौन चल रहा आगे
तीसरे चरण के मतदान में भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा को 66420 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी की नीलम मिश्रा को 52274 वोट मिले हैं। बीएसपी को 34938 मत मिले हैं। इस तरीके से भाजपा के जनार्दन मिश्रा 14146 वोट से आगे चल रहे हैं।
2019 के नतीजे?
रीवा की इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में जनार्दन मिश्रा ने सिद्धार्थ तिवारी राज को 3 लाख, 12 हजार वोटो से चुनाव हराया था। तब जनार्दन मिश्रा को 583,745 वोट मिले थे जबकि सिद्धार्थ तिवारी को 2,70,938 वोट मिले थे। 2014 में इस सीट से जनार्दन मिश्रा ने सुंदर लाल तिवारी को हराया था। तब जनार्दन को 3,83,320 वोट मिले थे. जबकि तिवारी को 2,14,594 वोट मिले थे।
कौन है जनार्दन मिश्रा?
जनार्दन मिश्रा रीवा से 2019 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा सांसद चुने गए। इससे पहले उन्होंने 2014 में भी रीवा लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। वह भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications