Bihar Politics: EVM से मतदान पर बोले सहनी, विकसित देशो में बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा, लेकिन हमारे पास कोई...

Bihar Lok Sabha Chunav 2024: बिहार में सातवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार काफी तेज़ हो चुका है। पक्ष विपक्ष के नेता विभिन्न रणनीतियों के तहत मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में महागठबंधन के सहयोगी दलों में शामिल VIP प्रमुख मुकेश सहनी भी लगातार चुनावी प्रचार कर रहे हैं।

मुकेश सहनी ने दावा किया है कि 4 जून को केंद्र से मोदी की सत्ता जा रही है। वहीं विपक्षी दलों के द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने पर मुकेश सहनी ने कहा कि आज की तारीख़ में हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। देश में अगर जनता या फिर नेता किसी मामले में विरोध कर रहा है तो शीर्ष नेतृत्व को संज्ञान लेना चाहिए।

Mukesh Sahani on EVM elections held on ballot paper in developed countries but we dont have option

चुनाव आयोग हो या फिर देश के प्रधानमंत्री को कोई फ़ैसला लेना चाहिए। विश्व के कई विकसित देशों में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर पर चुनाव हो रहा है। हमारे देश में जब बैलेट पेपर पर चुनाव नहीं हो रहा है तो हमारे पास दूसरा कोई और विकल्प नहीं है।

जनता के सवालों और मुद्दो के लिए हम लोगों को ही अपनी आवाज़ बुलंद करनी होगी। वहीं स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने पर मुकेश सहने ने कहा कि हम समझते थे कि के के पाठक अच्छे अधिकारी हैं। पहले उनके कुछ लिए गए फ़ैसले अच्छे थे। लेकिन हाल के दिनों में लिए गए उनके फ़ैसले से शिक्षक परेशान हो रहे हैं ।

केके पाठक अपना वर्चस्व कायम कर रहे हैं, 6 बजे सुबह स्कूल में पहुंचना है। यह सारी चीजें कहीं ना कहीं ग़लत है। पूरे देश के लेवल पर देखना चाहिए कि पूरे देश में जिस तरह की पढ़ाई हो रही है। इस तरह की शिक्षा बिहार में भी होना चाहिए। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संज्ञान लेना चाहिए, वह इस मुद्दे पर मौन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+