राहुल गांधी ने आप के साथ गठबंधन के सारे दरवाजे किए बंद, दिल्ली की सभी सीटों पर लड़ने का किया ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली में कांग्रेस और आप के गठबंधन को लेकर किसी भी तरह की अटकलों पर राहुल गांधी ने सोमवार को विराम लगा दिया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं केरगी। साल 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस और आप को एक भी सीट नसीब नहीं हुई थी। बीजेपी ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर क्लीन स्वीप किया था। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी गठबंधन ना होने के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया था।

राहुल का अकेले लड़ने का ऐलान

राहुल का अकेले लड़ने का ऐलान

पिछले हफ्ते सोनिया गांधी के साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मुलाकात हुई थी। इस मीटिंग के बाद शीला दीक्षित ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार किया था। सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग में दिल्ली में गठबंधन को लेकर बातचीत हुई। कई आप नेताओं ने राहुल से गठबंधन पर दोबारा विचार करने को कहा था। उन्होंने कहा कि ये शीला दीक्षित का फैसला था ना कि दिल्ली कांग्रेस का।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शीला का रोका था रथ

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शीला का रोका था रथ

दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित केजरीवाल की अगुवाई वाली आप के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के खिलाफ पहले से थी। केजरीवाल ने दिल्ली में कांग्रेस सरकार को 15 साल बाद दिल्ली की सत्ता से बाहर किया था। शीला दीक्षित 15 सालों तक दिल्ली की सीएम रही थी। ये एक रिकॉर्ड है। हालांकि कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में आप की पहली सरकार बनी थी। भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए कांग्रेस ने आप को समर्थन दिया था। हालांकि ये सरकार 49 दिन ही चली और लोकपाल के मुद्दे पर केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

केजरीवाल ने कांग्रेस पर बीजेपी का साथ देने का लगाया आरोप

केजरीवाल ने कांग्रेस पर बीजेपी का साथ देने का लगाया आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में गठबंधन ना होने का बीजेपी को फायदा मिलेगा। लोकसभा चुनाव में एंटी बीजेपी वोट बिखरेगा। हालांकि आम आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सात सीटों में 6 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। उसने वेस्ट दिल्ली को छोड़कर बाकी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। केजरीवाल ने गठबंधन ना होने के बाद कहा कि कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+