LAC के मुद्दे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया, कहा-जैसा रूस ने यूक्रेन में किया, वही चीन भी कर सकता है

नई दिल्ली, 08 अप्रैल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को राजद नेता शरद यादव से मिलने दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुंचे। राहुल गांधी उनका हाल चाल ने उनके घर पहुंचे थे।राहुल ने मुलाकात के बाद कहा कि, शरद यादव बीमार पड़ गए थे और लंबे समय से ठीक नहीं थे। मैं बहुत खुश हूं कि वह स्वस्थ्य हो रहे हैं और आप देख सकते हैं कि वह मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने मुझे राजनीति के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। वह मेरे गुरु हैं। इस मौके पर शरद यादव ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, तभी कुछ बड़ा हो सकेगा।

Rahul Gandhi says China is applying same principle like Russia Ukraine war to India

इसके बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा कि, श्रीलंका की तरह भारत का भी सच जल्द सामने आने का दावा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप भारत की आर्थिक स्थिति और नौकरी की स्थिति की कल्पना नहीं कर सकते। आपने अपने जीवन में कभी नहीं देखा होगा। ये क्या हो रहा है। इस देश के रोजगार ढांचे की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है। लघु और मध्यम व्यवसाय, छोटे दुकानदार, अनौपचारिक क्षेत्र हमारी रीढ़ हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दो तीन सालों से देश में मीडिया, संस्थान, भाजपा नेता व आरएसएस सच छिपा रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे वह सामने आएगा। अर्थशास्त्री और नौकरशाह दूसरे देशों को देखकर अपनी योजनाएं बनाते हैं। पीएम कहते हैं हमें उनके जैसा बनना है। ऐसा नहीं किया जा सकता। सबसे पहले, हमें यह महसूस करना होगा कि हम कौन हैं और यहां क्या हो रहा है। उन्होंने कमर तोड़ दी है, अगले 3-4 साल में भयानक परिणाम आएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि, भारत को अलग-अलग समूहों में बांट दिया गया है। पहले यह एक राष्ट्र हुआ करता था, लेकिन उन्होंने अब अलग-अलग देश इसके अंदर बनाने की कोशिश की है। इन सभी को एक-दूसरे के सामने खड़ा किया जा रहा है। जब यह होता है तो फिर हिंसा होती है। भले ही आज मुझे पर भरोसा न किय़ा जाए, लेकिन 2 से 3 साल के इंतजार के बाद यह नजर आएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह रूस ने यूक्रेन पर अटैक किया है और उसके कुछ इलाकों पर अपना दावा किया है, वैसा ही भारत के खिलाफ चीन भी कर सकता है। चीन कहता है कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश भारत के हिस्से नहीं हैं और उसने इन इलाकों के पास अपनी सेना को तैनात कर रखा है। सरकार उसकी इन हरकतों को नजरअंदाज कर रही है। लेकिन हमारे पास रूस और यूक्रेन के तौर पर एक मॉडल है। यह यहां भी लागू हो सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे सच्चाई को स्वीकार कर लें और उसके मुताबिक तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि यदि हम तैयारी नहीं करेंगे तो फिर स्थितियां बिगड़ने पर हम किसी लड़ाई के लिए सक्षम नहीं होंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, 'रूस का कहना है कि वह यूक्रेन की संप्रभुता को स्वीकार नहीं करता है। वह यूक्रेन के डोनेत्सक और लुहान्सक क्षेत्रों को उसका हिस्सा ही नहीं मानता है। इसी आधार पर रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। आखिर उसका उद्देश्य क्या है। वह यूक्रेन, नाटो और अमेरिका के गठबंधन को तोड़ना चाहता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+