वीडियोः राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाया आडवाणी समेत वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने का आरोप

Recommended Video

    Rahul Gandhi अब Lal Krishna Advani से इतनी हमदर्दी क्यों दिखा रहे हैं जानें वजह | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर अपने सीनियर नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो पर राहुल गांधी ने कैप्शन में एकलव्य का जिक्र किया।

    राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाया आरोप

    राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाया आरोप

    राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए एकलव्य ने अपने गुरु के कहने पर अपना दाहिने हाथ का अंगूठा का काटकर भेंट कर दिया था। भाजपा में तो अपने गुरुजनों को ही अपमानित किया जा रहा है।'

    राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो

    राहुल गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा- वाजपेयी जी, आडवाणी जी, जसवंत सिंह जी और उनके परिवारों का अपमान करना भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का प्रधानमंत्री का तरीका है।'

    मुंबई की रैली में लगाया था आरोप

    मुंबई की रैली में लगाया था आरोप

    बता दें, इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने मुंबई की रैली में भी भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा था। रैली में राहुल गांधी ने लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी-पीएम मोदी के गुरु रहे हैं। लेकिन, मैं कई समारोह में देखता हूं कि वो उनकी बिल्कुल भी रिस्पेक्ट नहीं करते हैं। कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी से ज्यादा इज्जत लालकृष्ण आडवाणी की करती है।

    हम अटल बिहार वाजपेयी का सम्मान करते हैं- राहुल गांधी

    हम अटल बिहार वाजपेयी का सम्मान करते हैं- राहुल गांधी

    राहुल गांधी अटल बिहार वाजपेयी के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि हम अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ चुनाव लड़े। लेकिन जब वो बीमार थे तो मैं उनसे जाकर मिला। वो देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने देश के लिए काम किया है। हम उन्हें जब भी इज्जत देते थे, तब वो पीएम थे और अब भी देते हैं। ये हमारा कल्चर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+