राहुल गांधी ने सैटेलाइट इमेज का दिया हवाला, बोले- चीन ने पैंगोंग झील के पास किया कब्जा
नई दिल्ली: एक ओर लद्दाख में भारत और चीनी सेना के बीच सीमा को लेकर विवाद जारी है, तो वहीं दूसरी ओर देश में इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीट करके चीनी घुसपैठ को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। साथ ही पीएम मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह मानने की हिदायत दी है। इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर चीन के सामने सरेंडर करने का आरोप लगाया था।

Recommended Video
राहुल गांधी ने रविवार शाम एक चैनल के वीडियो को ट्वीट किया, जिसमें चीन सीमा की सैटेलाइट तस्वीर दिखाई जा रही थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री ने कहा- न कोई देश में घुसा, न ही हमारी जमीन पर किसी ने कब्जा किया, लेकिन सैटेलाइट इमेज में साफ दिखता है कि चीन ने पैंगोंग झील के पास भारत माता की पावन धरती पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के बयान का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि मैं उम्मीद जताता हूं कि पीएम मोदी भारत की भलाई के लिए डॉ. सिंह की सलाह मानेंगे।
सीमा विवाद पर मनमोहन सिंह का बयान
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने चीन को कड़ा जवाब देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में 20 सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए, यही समय है जब पूरे राष्ट्र को एकजुट होकर इस दुस्साहस का जवाब देना चाहिए। उन्होंने अपने बयान में पीएम मोदी को नसीहत भी दे डाली। उन्होंने कहा कि हम न तो चीन की धमकियों और दबाव के सामने झुकेंगे और न ही अपनी भू-भागीय अखंडता से कोई समझौता स्वीकार करेंगे। प्रधानमंत्री को अपने बयान से उनके षड्यंत्रकारी रूख को बल नहीं देना चाहिए। पीएम को अपने शब्दों और ऐलानों द्वारा देश की सुरक्षा और सामरिक हितों पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति सदैव बेहद सजग होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications