प्रवासी मजदूरों के साथ हुई बातचीत का आज वीडियो जारी करेंगे राहुल गांधी, शेयर किया टीजर

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले दिनों दिल्ली में प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की थी। जिसके लेकर बीजेपी ने काफी हंगामा किया था। जिसके बाद मीडिया में ये सवाल उठे थे कि, राहुल गांधी ने जिन मजदूरों के साथ बातचीत की थी उनका कोई वीडियो क्यों जारी नहीं किया गया। अब कांग्रेस पार्टी उनकी उस दिन की बातचीत का एक वीडियो यूट्यूब पर आज जारी करने वाली है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi की Documentary में दिखा Lockdown में Migrant Workers का दर्द | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi’s interaction with labourers in Delhi last week will be aired on YouTube channel

    राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर लिखा कि, कुछ दिन पहले, मैं कुछ प्रवासी मजदूरों से मिला था जो हरियाणा से सैकड़ों किमी पैदल चलकर दिल्ली पहुंचे थे और यूपी के झांसी जा रहे थे। कल सुबह 9 बजे इन मजदूरों की धैर्य, दृढ़ संकल्प और अस्तित्व की अविश्वसनीय कहानी देखिए। शनिवार सुबह 9 बजे राहुल गांधी अपने यूट्यूब चैनल पर डॉक्युमेंट्री के जरिए इन मजदूरों की कहानी दिखाएंगे।

    राहुल गांधी ने उस बातचीत की डॉक्यूमेंट्री का एक छोटा टीजर भी जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल का लिंक भी शेयर किया है। पार्टी ने इस वीडियो के साथ एक पोस्टर शेयर किया है। जिसे पर 'देश की बात राहुल गांधी के साथ' लिखा गया है। बता दें कि, राहुल गांधी ने पिछले शनिवार को ही सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की थी।

    इसके बाद राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन मजदूरों को घर भेजने के लिए गाड़ी और खाने का इंतजाम किया था। इसके बाद राहुल गांधी की मजदूरों से साथ इस मुलाकात का बीजेपी ने मजाक उड़ाया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि राहुल गांधी सड़क पर बैठकर मजदूरों से बात करके उनका टाइम खराब कर रहे थे। इससे अच्छा होता उनके बच्चे, सूटकेस को पकड़कर उनके साथ पैदल चलते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+