भारी बारिश ने राहुल गांधी के घर को भी पानी-पानी किया
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह हुई भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। सड़क पर जाम लगा है, लोग घंटों से ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं। मूसलाधार हो रही बारिश ने राहुल गांधी के घर को भी नहीं छोड़ा है, उनके घर के सामने काफी जलभराव है।
आपको बता दें कि आज रहुल गांधी को अमेठी दौरे के लिए निकलना था, उनका दौरा वहां दो दिन का था लेकिन भारी बारिश के चलते उनके दौरे पर संकट के बादल घिर गये हैं।
राहुल की 'महायात्रा'
मालूम हो कि कांग्रेस ने सोमवार को घोषणा की थी कि राहुल महीने भर की 'महायात्रा' भी शुरू करेंगे। यह यात्रा छह सितंबर से शुरू होगी और 39 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी इस दौरान 223 विधानसभा क्षेत्रों, 55 लोकसभा क्षेत्रों और 39 जिलों को पार करते हुए 2,500 किलोमीटर लंबी दूरी सड़क मार्ग से तय करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications