दो दिनों तक स्थगित रहेगी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', आखिर क्यों अपनी यात्रा बीच में छोड़ दिल्ली पहुंचे राहुल?
Rahul Gandhi comes to Delhi in between Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। इसी बीच आज, गुरुवार 25 जनवरी को अपनी यात्रा बीच में रोक कर वो दिल्ली आ गए। बताया जा रहा है कि उनकी यात्रा दो दिनों के लिए स्थगित रहेगी।
दो दिनों, शुक्रवार 26 जनवरी और शनिवार 27 जनवरी, के विराम के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा 28 जनवरी से पश्चिम बंगाल से वापस शुरू होगी। गणतंत्र दिवस की वजह से यात्रा को दो दिनों के लिए रोका गया है।

पश्चिम बंगाल से जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा वापस शुरू होगी तब यह बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और दार्जिलिंग जिलों से गुजरेगी और 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में फिर से प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद से होकर गुजरेगी।
यह भी देखें: JDU-RJD के बीच बढ़ी तल्खी! लालू यादव ने लगाया सीएम नीतीश को कॉल, बिहार में क्या चल रहा?
बिहार में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने से मना कर दिया है। राहुल गांधी ने उन्हें यात्रा के बिहार पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। खबर है कि सीएम नीतीश राहुल गांधी की यात्रा की जगह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे।
यह भी देखें: 'CM के तौर पर नीतीश मंजूर नहीं...' RJD-JDU के बीच जारी कोल्ड वॉर के बीच बीजेपी ने रखी शर्त- सूत्र












Click it and Unblock the Notifications