चेहरे पर मुस्कुराहट...जिंदाबाद नारों के बीच सूरत से दिल्ली लौटे राहुल, आवास पर मिलने पहुंचीं मां सोनिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'मोदी' सरनेम पर उनकी टिप्पणी पर मानहानि मामले में आज सूरत की एक अदालत ने दो साल की जेल की सजा सुनाई।

Rahul Gandhi Return From Surat To Delhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूरत से दिल्ली लौट आए हैं। बता दें कि आज वह मोदी सरनेम पर टिप्पणी के मामले में सूरत की एक अदालत में पेश होने गुजरात गए थे। जहां अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई, हालांकि उन्हें उसी समय जमानत भी मिल गई।

वहीं राहुल के दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान राहुल गांधी मुस्कुराते हुए सभी लोगों का अभिवादन किया।

यहां देखें राहुल गांधी का भव्य स्वागत

राहुल गांधी से आवास पर मिलने पहुंचीं मां सोनिया
राहुल के दिल्ली पहुंचते ही हाल-चाल जानने मां सोनिया गांधी उनके आवास पर पहुंच गई हैं। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात जारी है। इस बीच कई कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह सब एक साजिश के तहत किया गया है। यह राहुल गांधी की छवि धूमिल करने की कोशिश है।

सरकार की कुटिल चाल हम जानते हैं: कार्ति चिदंबरम
वहीं कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि यह एक ऐसी सरकार है जो मुखर राजनीतिक विरोधियों को चुप कराने के लिए पुराने, कच्चे, औपनिवेशिक उपकरणों का उपयोग करती है। यह एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को चुप कराने की कुटिल कोशिश का एक और उदाहरण है। इस फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी, हम सरकार की प्लेबुक जानते हैं। हम इसके लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। पार्टी राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है।

केरल में प्रदर्शन
वहीं राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजभवन तक विरोध मार्च निकाला। सूरत जिला अदालत ने उन्हें उनके 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराया। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+