राहुल ने जारी किया मोदी के चार साल का रिपोर्ट कार्ड, एग्रीकल्चर से योग तक दिए ग्रेड

Recommended Video

    Modi Government 4 Years: Rahul Gandhi के report card में fail हुए PM Modi । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः मोदी सरकार आज यानि 26 मई को अपने कार्यकाल के चार साल पूरे कर रही है। इस मौके पर मोदी सरकार के मंत्री अलग-अलग जगहों पर सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। राहुल के रिपोर्ट कार्ड में मोदी सरकार को कृषि, विदेश नीति, पेट्रोल-डीजल के दाम और नौकरी में फेल करार दिया है।

    राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

    साथ ही स्लोगन और सेल्फ प्रमोशन में मोदी सरकार को राहुल गांधी ने A+ दिया है और योगा में B-. राहुल गांधी का ये रिपोर्ट कार्ड वाला ट्वीट 26 मई को दोपहर करीब एक बजे किया। इससे कुछ ही देर पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मोदी सरकार के उपब्धियों के बारे में बता रहे थे।

    राहुल गांधी के ट्वीट पर अमित शाह ने दिया ये जवाब

    राहुल गांधी के ट्वीट पर अमित शाह ने दिया ये जवाब

    राहुल गांधी के ट्वीट पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी से आप और क्या उम्मीद करते हो। वो विपक्ष में है। उनको ये करना पड़ेगा। हमें मुद्दों के साथ अपनी बात रखी है। और कोई भी उसे चुनौती दे सकता है।

    पीएम मोदी ने पेश करेंगे अपना रिपोर्ट कार्ड

    पीएम मोदी ने पेश करेंगे अपना रिपोर्ट कार्ड

    आज मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। आज पीएम मोदी ओडिशा के कटक पहुंच रहे हैं, यहां वो केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। पीएम के कार्यक्रम के तहत शहर के बालीयात्रा मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम इसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+