भाजपा के सीनियर नेता ने ही उठाए अर्थव्यवस्था पर सवाल, राहुल गांधी ने यूं कसा तंज

भाजपा के सीनियर नेता ने ही उठाए वित्तमंत्री और अर्थव्यवस्था पर सवाल, राहुल गांधी ने यूं कसा तंज

नई दिल्ली। भाजपा के सीनियर नेता और वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के भारत की अर्थव्यवस्था की हालत पर सवाल उठाते हुए लिखे गए लेख पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज किया है। इस लेख का लिंक ट्विटर पर शेयर करते हुए राहुल ने भारतीय अर्थव्यवस्था के पंख गिर जाने की बात कही है।

Rahul gandhi reacts ex finance minister yaswant sinha article about indian economy

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भारत की अर्थव्यवस्था के नीचे जाने को लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए 'मुझे अब बोलना चाहिए' शीर्षक से आर्टिकल लिखा है। लेख में देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान करने की बात कहते हुए सिन्हा ने अरूण जेटली पर तीखा हमला बोला है। इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे इस लेख का लिंक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'देवियों-सज्जनों, ये आपका सह पायलट और वित्त मंत्री बोल रहा है। कृपया अपनी पेटी बांध लें और मजबूती से बैठ जाएं। हमारे जहाज के पंख गिर गए हैं।'

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने भी यशवंत सिन्हा के लेख का हवाला देकर वित्त मंत्री पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि यशवंत सिन्हा ने सच कहा है। क्या सरकार इस सच को स्वीकार करेगी कि अर्थव्यवस्था डूब रही है। चिदंबरम ने कहा है कि सरकार को खोखली बातों से बाहर आकर सच को देखना चाहिए।

इंडियन एक्सप्रेस के संपादकीय पेज पर लिखे आर्टिकल में सिन्हा ने वित्तमंत्री अरुण जेटली की भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत बिगाड़ने और आर्थिक सुस्ती से कई सेक्टरों की हालत खस्ता कर देने के लिए आलोचना की है। उन्होंने आर्टिकल में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावा करते हैं कि उन्होंने बहुत करीब से गरीबी को देखा है और अब उनके वित्तमंत्री सभी भारतीयों को करीब से गरीबी दिखाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा है कि गिरती अर्थव्यवस्था में नोटबंदी ने आग में घी डालने का काम किया और जीएसटी ने कई उद्योगों को बर्बाद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+