'मैं बहुत चिंतित हूं..', डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई फायरिंग पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिलवेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हमले में डोनाल्ड ट्रंप भी घायल हो गए थे। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर हुए इस हमले को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चिंता जाहिर की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार 14 जुलाई को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'मैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले से बहुत चिंतित हूं। ऐसे कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। मैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

Rahul Gandhi

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से कुछ महीने पहले हुई इस गोलीबारी की घटना ने शनिवार 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया के बटलर में आयोजित ट्रंप की रैली बाधित हो गई। गोलीबारी की घटना के दौरान मौके पर मौजूद यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उन्हें कवर किया और मंच से नीचे उतार दिया।

हालांकि, सीक्रेट सर्विस द्वारा बाहर निकाले जाने के दौरान ट्रंप को भीड़ के शोर के बीच हवा में अपनी मुट्ठी बांधते देखा गया। वहीं, इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता देखा जा सकता है। इस घटना पर अमेरिकी की 'सीक्रेट सर्विस' का बयान भी सामने आया है।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि ट्रंप शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान छह बजकर 15 मिनट पर एक संदिग्ध हमलावर ने रैली वाली जगह के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं, जिसमें ट्रंप घायल हो गए। इस पूरे मामले की अब गहन जांच हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+