ऊना दलित पीड़ितों से गर्मजोशी से मिले राहुल गांधी, तस्वीरें
अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को गुजरात के ऊना का दौरा किया और दलित पीड़ित युवकों के परिवार वालों से मुलाकात की। मालूम हो कि पिछले सप्ताह ऊना में गौरक्षकों ने दलित युवकों की सरेआम पिटाई की थी।
राहुल गांधी ने बड़ी ही गर्मजोशी से दलितों पीड़ितों से मुलाकात की। वो अस्पताल भी पहुंचे जहां इस घटना में बुरी तरह से शिकार घायल दलित युवक बालू का इलाज हो रहा है। राहुल गांधी ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि वो उन सब को जरूर इंसाफ दिलायेंगे।
गौरतलब है कि गुजरात पुलिस ने 11 जुलाई की घटना के संबंध में सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। दलित युवकों की मृत गाय की खाल निकालने के आरोप में पिटाई की गई थी। इस मामले को कांग्रेस ने संसद में भी उठाया था और काफी हंगामा किया था।
देखें तस्वीरें..













Click it and Unblock the Notifications