सीडी विवाद के बार रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, प्रशासन ने मंदिर जाने से रोका

रायपुर। टिकट के बदले पैसे वाली सीडी वायरल होने के बाद कांगेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार रायपुर पहुंचे। उन्हें यहां एक मंदिर में भी जाना था। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उनके मंदिर जाने को अनुमति नहीं दी। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरे के बाद कांग्रेस कुछ और सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। इससे पहले राहुल गांधी शहर के महामाया मंदिर में आकर पूजा-अर्चना करना था। बताया गया कि घनी आबादी और संकरा रास्ता होने के कारण एसपीजी ने उन्हें मंदिर जाने की इजाजत नहीं दी है।

Rahul Gandhi reached Raipur to address the Kisan Sammelan

राहुल गांधी का कार्यक्रम
राहुल गांधी रायपुर एयरपोर्ट से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल से पहुंचे थे। वहां से किसान सम्मेलन को संबोधित करने के लिए साइंस कॉलेज के मैदान में पहुंचे। बता दें कि साइंस कॉलेज मैदान में 15 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा होगी। इसके पहले साल 2003 के चुनाव के पहले तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सभा हुई थी। राहुल किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद शाम को सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। देर शाम ने रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

6 विधानसभाओं की टिकटों पर लगेगी मुहर
राहुल गांधी के दौरे के दौरान ही कांग्रेस की पहले चरण की 6 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा होना भी तय माना जा रही है। इन सीटों के लिए राजनादगांव से करुणा शुक्ला, खैरागढ़ से गिरवर जंघेल, डोंगरगांव से दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ से भुनेश्वर बघेल, खुज्जी से छन्नी साहू, मानपुर मोहला से इंद्र सिंह मंडावी का नाम की घोषणा की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+