Rahul Gandhi in Ladakh: लद्दाख दौरे के दौरान खारदुंग ला पहुंचे राहुल गांधी, दौड़ाई बाइक, लोगों ने खिंचवाई फोटो
Rahul Gandhi in Ladakh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभी लद्दाख दौरे पर हैं। यहां वे खूबसूरत वादियों में जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने पूर्वी लद्दाख से पैंगोंग झील के रास्ते पर बाइक चलाई। इसके साथ ही उन्होंने तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
राहुल गांधी अपने लद्दाख दौरे के दौरान सोमवार को खारदुंग ला पहुंचे। यहां उन्होंने बाइक राइड की। खारदुंग ला माउंटेन के पास खूबसूरत वादियों का आनंद लिया।

उनके साथ कई बाइक राइडर भी थे। यहीं पहुंचकर लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। राहुल गांधी काफी खुश लग रहे थे। लोगों से मुलाकात भी की। राहुल गांधी ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें वे लद्दाख की खूबसूरत वादियों में बाइक दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'पैंगोंग झील के रास्ते में, जिसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।'इसके साथ ही उन्होंने पूर्व पीएम और अपने पिता को भी याद किया। बता दें कि पूर्व पीएम राजीव गांधी की कल यानी रविवार 20 अगस्त को जयंति थी। राहुल गांधी पैंगोंग झील के पास अपने पिता की जयंति मनाई।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी का ऐसा अंदाज देखने को मिला हो, इससे पहले भी उन्होंने बाइक चलाई है। राहुल गांधी ने कभी ट्रक चलाया है तो कभी खेतों को भी ट्रैक्टर से जोतने का काम किया है।
यह भी पढ़ें- CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में 2 सितंबर को युवाओं से मिलेंगे राहुल गांधी, CM भूपेश बघेल ने बताया खास दिन












Click it and Unblock the Notifications