#CycloneOckhi: गुजरात में खराब मौसम के चलते राहुल गांधी की 3 रैलियां रद्द
नई दिल्ली। दक्षिण भारत से शुरू हुआ ओखी चक्रवात ने अब गुजरात में भी दस्तक दे दी है। मंगलवार को गुजरात चुनाव के लिए हो प्रचार प्रसार पर भी इसका असर देखने को मिला। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की राज्य में होने वाली तीन रैलियो को ओखी चक्रवात और खराब मौसम के चलते रद्द करना पड़ा। ये रैलियां मोरबी, सुरेन्द्रनगर और ध्रांगधरा में होने वाली थी।

ओखी चक्रवात के गुजरात में दस्तक के साथ ही राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश औऱ तूफान देखनो को मिल रहा है। जिसके चलते कई इलाकों में पार्टियों के चुनाव प्रचार थम गए हैं। राहुल गांधी से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भी तीन रैलियों को रद्द किया गया। अमित शाह के अलावा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भी माजरा और सूरत में होने वाली रैलियों को ओखी चक्रवात के चलते रद्द करना पड़ा।
बता दें कि 26 नवंबर को श्रीलंका के पास से ओखी चक्रवात शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे केरल पहुंचा। ओखी तूफान कोलंबो से आगे बढ़कर कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, कोजीकोड, कोच्चि, लक्षद्वीप के बाद अब गुजरात और महाराष्ट्र के इलाकों तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि महाराष्ट्र पहुंचने तक ओखी तूफान कमजोर पड़ने लगा है। ऐसे में इससे ज्यादा खतरे की आशंका नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications