शहीद दिवस पर बोले राहुल गांधी, बॉर्डर पर जवान और दिल्ली में किसान की शहादत का जवाब दे सरकार
नई दिल्ली। शहीद दिवस के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, "बलिदान- बॉर्डर पर जवान का, दिल्ली सीमा पर किसान का, केंद्र सरकार जवाब दो, उनकी शहादत के अपमान का!" #ShaheedDiwas

Recommended Video
26 मार्च को भारत बंद करेंगे किसान
आपको बता दें कि दिल्ली की तीन सीमाओं पर किसान पिछले 3 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग को लेकर सरकार और किसान संगठनों के बीच अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच 26 मार्च को किसानों ने फिर से भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों का ये आंदोलन दिल्ली के सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पर जारी है।
1931 में आज ही के दिन भगत सिंह को हुई थी फांसी
किसान आंदोलन के बीच ही आज देश शहीदी दिवस मना रहा है। आज ही के दिन साल 1931 में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को ब्रिटिश हुकूमत फांसी दी थी। शहीदी दिवस के मौके पर युवाओं की भारी संख्या किसानों आंदोलन के स्थलों पर नजर आई है।
पीएम मोदी ने शहीदों को किया याद
शहीद दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मां भारती के इन तीन सपूतों को आज और आने वाले समय में भी देश का युवा अपना प्रेरणास्त्रोत मानेगा।












Click it and Unblock the Notifications