VIDEO: बच्ची ने की सेल्फी की फरमाइश तो राहुल ने ऐसे की पूरी

Recommended Video

    Rahul Gandhi से बच्चों ने की Selfie की फरमाइश, तो हंसकर यूं की पूरी | वनइंडिया हिंदी

    इंदौर। एमपी दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अंदाज एकदम से जुदा नजर आया, जहां सोमवार सुबह वो महाकाल के दर्शन के वक्त एकदम प्रभु की भक्ति में लीन दिखे वहीं दर्शन के बाद वो जनसभा को संबोधित करते हुए एकदम से आक्रामक नजर आए, इसके बाद उनका दोस्ताना अंदाज दिखा रोड शो के दौरान, वो चेहरे पर मुस्कान लिए लोगों से हाथ मिलाते नजर आए और इसके बाद जब वो इंदौर की मशहूर 56 की दुकान पहुंचे तो हर कोई उन्हें देखकर एकदम से हैरान रह गया।

    एमपी में राहुल गांधी के अनोखे रंग

    एमपी में राहुल गांधी के अनोखे रंग

    राहुल के व्यक्तित्व ये रंग पहले कभी नहीं दिखे, इंदौर में 56 की दुकान पर राहुल को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, राहुल ने 56 की दुकान पर आम लोगों की तरह खड़े होकर वहां पर व्यंजनों को बनते हुए देखा तो वहीं बड़े चाव से खाने का लुत्फ भी उठाया।

    राहुल ने बच्चियों के हाथ से फोन लेकर खुद सेल्फी ली

    इस दौरान राहुल गांधी ने एक छोटे से बच्चे को खुद अपने हाथ से आइसक्रीम भी खिलाई और सेल्फी लेने पहुंची बच्चियों के साथ फोटो भी खिंचवाई, यही नहीं राहुल ने बच्चियों के हाथ से फोन लेकर खुद सेल्फी ली।

    ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ भी थे साथ

    आपको बता दें कि राहुल गांधी अपनी पूरी टीम के साथ 56 दुकान पहुंचे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ भी यहां मौजूद थे, दिन में तो राहुल कुर्ता पायजामा में दिखे लेकिन 56 दुकान में वो जींस और टीशर्ट में काफी कूल नजर आए है।

    तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल

    राहुल गांधी के इस तरह की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, लोगों ने राहुल की तस्वीरों पर काफी अच्छे कमेंट्स भी किए है।

    राहुल ने चाय की चुस्कियों का लुत्फ उठाया था

    आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस अध्यक्ष सीधे जनता बीच नजर आए हैं, इससे पहले भोपाल में रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने चाय की चुस्कियों का लुत्फ उठाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+