पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहुल गांधी का तंज- 'खर्चे पर भी पीएम मोदी करें चर्चा'
नई दिल्ली: पिछले साल लगे लॉकडाउन ने आम आदमी की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह से प्रभावित किया। लोगों को उम्मीद थी कि मोदी सरकार महंगाई पर लगाम लगाएगी, लेकिन इसका उल्टा हो रहा। कोरोना से परेशान जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है, जहां पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में पिछले कुछ समय से आग लगी हुई है। जिसको लेकर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

Recommended Video
राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि पिछले 8 दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही हैं, लेकिन भारत में दाम नहीं कम हुए, बल्कि वो स्थिर हैं। इस खबर के साथ राहुल ने लिखा कि केंद्र सरकार की टैक्स वसूली के कारण गाड़ी में तेल भराना किसी इम्तहान से कम नहीं, फिर PM इस पर चर्चा क्यों नहीं करते? खर्च पे भी हो चर्चा।
कितनी हुई गिरावट
सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इस गिरावट के पीछे ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कमजोरी है। भारत में फरवरी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 16 बार बढ़ी थीं, तब सरकार ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने से ऐसा हो रहा है, लेकिन अब दाम कम नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक आने वाले दिनों में जनता को तेल की कीमतों में राहत जरूर मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications