राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर राहुल ने ट्विटर पर लिखा भावुक संदेश
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे पिता ने मुझे सिखाया था कि नफरत उन लोगों के लिए एक जेल है जो इसे लेकर चलते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे सभी लोगों को प्यार करना और सम्मान देना सिखाया।'
Recommended Video

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को दिल्ली स्थित उनकी समाधि 'वीर भूमि' पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रिंयका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्विटर के जरिए एक भावुक संदेश लिखकर अपने पिता को याद किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे पिता ने मुझे सिखाया था कि नफरत उन लोगों के लिए एक जेल है जो इसे लेकर चलते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे सभी लोगों को प्यार करना और सम्मान देना सिखाया। एक बेटे का अपने पिता के लिए सबसे मूल्यवान उपहार। राजीव गांधी, हम सब आपसे प्यार करते हैं और आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे।'
कैसे हुई राजीव गांधी की हत्या
आपको बता दें कि 27 साल पहले आज ही के दिन तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई 1991 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बम से उड़ाकर हत्या कर दी गई थी। एक रैली को संबोधित करने तमिलनाडु गए राजीव गांधी जैसे ही अपनी कार से उतरकर मंच की ओर बढ़े, एक आत्मघाती महिला हमलावर उनकी ओर बढ़ी। उसने पहले राजीव गांधी को माला पहनाई और फिर पैर छूने के लिए जैसे ही नीचे झुकी, उसने अपनी कमर पर बंधे बम का बटन दबा दिया और धमाके में राजीव गांधी की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications