नेपाल के नाइट क्लब में पार्टी करते दिखे राहुल गांधी? VIDEO वायरल, भाजपा ने साधा निशाना
नई दिल्ली, 03 मई: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों नेपाल में हैं। इस बीच राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी काठमांडु के नाइटक्लब में पार्टी कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, 'ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है।' उन्होंने पूछा, राहुल गांधी किसके साथ है? क्या चाइना के एजेंटों के साथ हैं? क्या राहुल गांधी जो ट्वीट करते है सेना के खिलाफ वो चाइना के दबाव में करते है? सवाल तो पूछे जाएंगे? सवाल राहुल गांधी का नहीं, देश का है।
Recommended Video

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा - राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है। लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है। इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए।' भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी। वो राजनीति में गंभीर नहीं हैं। जब उनकी पार्टी और देश के लोगों को उनकी जरूरत है, तब वे नेपाल में पार्टी कर रहे हैं।

'रेगुलर पार्टियां, हॉलिडे देश के लिए नई बात नहीं'
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'रेगुलर पार्टियां, छुट्टियां, हॉलिडे, प्लेजर ट्रिप, निजी विदेश यात्राएं आदि अब राष्ट्र के लिए कोई नई बात नहीं हैं। एक निजी नागरिक के रूप में कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन जब एक सांसद, एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल का स्थायी मालिक जो दूसरों को उपदेश देता रहता है .....।'

पार्टी संकट में, राहुल गांधी नाइटक्लब में: अमित मालवीय
बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीट में लिखा, 'जब मुंबई पर हमला हुआ था, तब भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे। अब जब उनकी पार्टी संकट में है, तब भी वे नाइटक्लब में हैं। उनमें निरंतरता है।












Click it and Unblock the Notifications