जीडीपी को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- वो देश को सच से भागना सिखा रहे

पीएम देश को सच से भागना सिखा रहे हैं: राहुल गांधी

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कमजोर जीडीपी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला है। बेहद सख्त शब्दों में कहा है कि प्रधानमंत्री देश को सिखाया है कि कैसे सच से भागा जाए। इसका नतीजा ये है कि लाखों लोग अपना सम्मान और आजीविका खो रहे हैं। राहुल ने शनिवार दोपहर किए ट्वीट में आरबीआई की जीडीपी को लेकर एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर ये हमला बोला है। उन्होंने एक खबर की कटिंग शेयर की है। जिसमें रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने कहा गया है कि देश की जीडीपी को पटरी पर आने में कई साल लग सकते हैं

Rahul gandhi over GDP Our PM teaches India how to run from the truth

आरबीआई की एमपीसी की बैठक में गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौजूदा अर्थव्यवस्था और कोरोना महामारी को लेकर चिंता जताई है। वहीं डिप्टी गवर्नर माइकल देबप्राता पात्रा ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान की भरपाई में काफी वक्त लग सकता है। एमपीसी की बैठक में शामिल सदस्यों ने चिंता जताते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने जिस तरह से अर्थव्यवस्था को तहस-नहस किया है उसके सामान्य होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन कोविड-19 से पहले वाली स्थिति में पहुंचने में अभी भी तीन से चार तिमाहियों का वक्त लगेगा। इसी को लेकर राहुल ने पीएम पर निशाना साधते हुए उन्हें सच्चाई ये भागने वाला कहा है

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Migrant Worker पर Rahul Gandhi का PM Modi पर तंज | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि देश की अर्थव्यवस्था में बीती तिमाही में नकारात्मक ग्रोथ देखने को मिली है। देश और अंतराराष्ट्रीय एंजेसियां इस साल देश की विकास दर को नकारात्मक रहने का अनुमान जता रही हैं। इसको लेकर विपक्षी दल, खासतौर से कांग्रेस और राहुल गांधी केंद्र सरकार से सवाल कर रहे हैं। राहुल गांधी लगातार सोशल मीडिया पर देश की आर्थिक स्थिति को लेकर लिख रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+