एमपी में पत्रकार के साथ बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- ये लॉकअप में चौथे स्तंभ का चीरहरण
गांधी, बोले- ये लॉकअप में
नई दिल्ली, 8 अप्रैल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पत्रकार और रंगकर्मियों को पुलिस स्टेशन में बंद कर उनके कपड़े उतरवाने के मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। पत्रकार कनिष्क तिवारी समेत आठ लोगों के साथ थाने में बदसलूकी को लेकर राहुल ने केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए इसे प्रेस और मीडिया का चीरहरण कहा है।

Recommended Video
राहुल गांधी ने सीधी में 'भाजपा विधायक के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकारों के कपड़े उतरवाए' की खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है- लॉकअप में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का चीरहरण! या तो सरकार की गोद में बैठकर उनके गुणगान गाओ, या जेल के चक्कर काटो। 'नए भारत' की सरकार सच से डरती है।
क्या है मामला
सोशल मीडिया पर एमपी के सीधी जिले की कोतवाली से एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें स्थानीय पत्रकार कनिष्क तिवारी और कुछ रंगकर्मी बिना कपड़ों के अंडरवियर में खड़े हैं। कनिष्क का कहना है कि स्थानीय भाजपा विधायक के कहने पर पुलिस ने उनके साथ ये अमानवीय बर्ताव किया है। उनका कहना है कि भाजपा विधायक के खिलाफ खबकें चलाने पर पुलिस ने उनको लॉकअप में बंद कर दिया और उनकी नंगी तस्वीरें वायरल कर दीं।
सोशल मीडिया पर भी लोगों में गुस्सा
विपक्षी राजनीतिक दलों के अलावा सीधी जिला पुलिस के इस शर्मनाक कृत्य की सोशल मीडिया पर भी लोगों ने निंदा की है। जिसके बाद राज्य सरकार ने कुछ पुलिसकर्मियों पर इस मामले में कार्रवाई भी की है। मामले में थाना प्रभारी और एक उपनिरीक्षक (एसआई) को निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications