इंदिरा गांधी पुण्यतिथि: राहुल गांधी ने कहा- 'मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं'
इंदिरा गांधी पुण्यतिथि: राहुल गांधी ने कहा- 'मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं'
मुंबई, 31 अक्टूबर: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज (31 अक्टूबर) पुण्यतिथि है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं, उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।''
Recommended Video

कांग्रेस पार्टी ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है, ''लौह महिला इंदिरा गांधी जी के साहसिक फैसले ने पूरे विश्व का भूगोल बदलने के साथ के साथ-साथ बांग्लादेश का निर्माण करवाया। अपने खून के आखिरी कतरे से राष्ट्र को सींचने वाली लौह महिला इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन।''
बता दें कि कांग्रेस पार्टी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 31 अक्टूबर को देशभर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस खास मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं उत्तराखंड में पार्टी शहीदों के परिजनों और सैन्य परिवारों को सम्मानित करेगी। वहीं जस्थान में कवि सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।छत्तीसगढ़ में इंदिरा गांधी पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।
इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में उनकी हत्या तक भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं। 31 अक्टूबर 1984 को अकबर रोड पर उनके आधिकारिक आवास पर उनके ही दो अंगरक्षकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके कारण देश के कई हिस्सों में सिख विरोधी दंगे हुए थे।
राहुल गांधी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''आज जब हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमज़ोर किए जा रहे हैं, हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना होगा। इन स्तंभों का निर्माण करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक महत्वपूर्ण आवाज उनकी भी थी। लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है। सादर नमन।''












Click it and Unblock the Notifications