राहुल गांधी ने उठाया सवाल, आखिर हमारे सैनिकों को निहत्था शहीद होने क्यों भेजा गया

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर लद्दाख में चीन के साथ झड़प में 20 भारतीय सौनिकों के शहीद होने पर गम और गुस्से का इजहार किया है। लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग (रिटायर्ड) से हिन्दुस्तान टाईम्स की बातचीत का वाडियो साझा करते हुए राहुल ने सवाल किया है कि चीन की हिम्मत कैसे हुई कि हमारे निहत्थे सैनिकों पर हमला कर उनकी जान ले। साथ ही उन्होंने सवाल किया है कि आखिर हमारे सैनिकों को बिना हथियार दिए चीनी सैनिकों की ओर क्यों भेजा गया।

Recommended Video

    India-China violation: Rahul Gandhi ने पूछा- बिना हथियारों के जवानों को क्यों भेजा | वनइंडिया हिंदी

    लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग का वीडियो किया शेयर

    जो वीडियो राहुल ने शेयर किया है। इसमें एचएस पनाग इस बात को बता रहे हैं कि भारत के अगले कदम क्या हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को इस घटना से भावनात्मक रूप से दूर नहीं होना चाहिए। जो सीमा पर हुआ है वो ना सिर्फ भारत-चीन के बीच बल्कि दुनियाभर में भी देखें तो पीड़ा देने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि भारत को कोशिश करनी चाहिए लद्दाख में चीनी सेना वापस हटे और अप्रैल की स्थिति बहाल हो। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए मामले का हल निकालना चाहिए। 1962 के बाद शायद इस तरह की स्थिति खड़ी हुई है। भारत अब 1962 की स्थिति में नहीं है, उसकी सेना अब अलग है लेकिन चीन ने भी कम तरक्की नहीं की है। सेना के मामले में चीन हमसे बेहतर ही है।

    राहुल ने राजनाथ सिंह, पीएम मोदी से किए हैं कई सवाल

    राहुल ने राजनाथ सिंह, पीएम मोदी से किए हैं कई सवाल

    राहुल गांधी चीन सीमा पर भारतीय सौनिकों की शहादत पर लगातार रक्षामंत्री और प्रधानमंत्री से सवाल कर रहे हैं और सरकार से स्थिति को पूरी तरह से देश के सामने रखने को कह रहे हैं। बुधवार को राजनाथ सिंह के सैनिकों को श्रद्धांजलि देने वाले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने सवाल किया था कि आखिर आपको एक ट्वीट करने में भी दो दिन कैसे लग गए। राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा, दो दिन पहले हिंदुस्तान के 20 सैनिक शहीद हुए। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? आप छिपिए मत बाहर आइए। पूरा देश, हम सब आपके साथ खड़े हैं।

    चीन-भारत के रिश्तों में लगातार तनाव

    चीन-भारत के रिश्तों में लगातार तनाव

    पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास चीन और भारत की सेनाएं आमने-सामने हैं। बीते एक महीने से ज्यादा समय से दोनों देशों के बीच तनाव है। दोनों सेनाओं में जारी तनातनी के बीच सोमवार रात को हिंसक झड़प हुई। जिसमें एक कर्नल सहित 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। भारत और चीन के सैन्य अफसरों के बीच कई स्तर की बातचीत भी हो चुकी है लेकिन अभी कोई हल निकलता नहीं दिखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+