अध्यक्ष पद नहीं संभालना चाहते राहुल गांधी, मनमोहन सिंह को बनाया जा सकता है अंतरिम अध्यक्ष!

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को नया नेतृत्व मुहैया कराने के लिए पार्टी के भीतर कवायद तेज हो गई है। पार्टी के भीतर नए नेतृत्व को लेकर अंदरूनी मतभेद भी देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पार्टी में एक तबका यह चाहता है कि पार्टी की कमान गांधी-नेहरू परिवार के ही हाथ में हो तो दूसरा तबका ऐसा भी हो जो यह चाहता है कि पार्टी को गांधी परिवार से अलग नेतृत्व मिले। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी ने पार्टी के शीर्ष पद को लेकर अपनी अनिच्छा जाहिर की है। राहुल गांधी नहीं चाहते हैं कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभाले।

Recommended Video

    CWC Meeting: Kamal Nath, Digvijay Singh, Adhir Ranjan ने Sonia Gandhi से की ये अपील | वनइंडिया हिंदी
    फिलहाल दूसरे नेता को बनाया जाए कार्यकारी अध्यक्ष

    फिलहाल दूसरे नेता को बनाया जाए कार्यकारी अध्यक्ष

    पार्टी के नेता चाहते हैं कि डॉक्टर मनमोहन सिंह और एके एंटनी जैसे शीर्ष और अनुभवी नेता को फिलहाल पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए। इसके बाद जब एक बार कोरोना की महामारी खत्म हो जाए तो उसके बाद पार्टी का सत्र एक बार फिर से बुलाया जाए और राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपी जाए। बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी ने अपने करीबी नेताओं से इच्छा जाहिर की थी कि वह कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना चाहती हैं।

    प्रियंका गांधी भी तैयार नहीं

    प्रियंका गांधी भी तैयार नहीं

    सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि सोनिया गांधी ने अपने करीबी नेताओं से कहा है कि बतौर कार्यकारी अध्यक्ष एक वर्ष का उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है, लिहाजा वह चाहती हैं कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाए। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अध्यक्ष पद के लिए तैयार नहीं है। प्रियंका गांधी से जब इस बाबत एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने और एक बार फिर से खड़ा करने में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।

    चुनाव के बाद दिया था इस्तीफा

    चुनाव के बाद दिया था इस्तीफा

    आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद सोनिया गांधी ने इस पद पर बने रहने को लेकर अपनी अनिच्छा जाहिर की है। वहीं पार्टी के शीर्ष नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की कमान सौंपी जाए।

    राहुल गांधी के समर्थन में शीर्ष नेता

    राहुल गांधी के समर्थन में शीर्ष नेता

    राहुल के समर्थन में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई युवा नेता हैं। इन लोगों का कहना है कि पार्टी का अध्यक्ष गांधी-नेहरू परिवार से ही होना चाहिए क्योंकि वह पार्टी को एकजुट रखने में सक्षम हैं। वहीं गांधी परिवार के अलावा अन्य विकल्पों को लेकर भी पार्टी के भीतर चर्चा चल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+