Rahul Gandhi News: "महात्मा गांधी और आपकी दादी ने भी वीर सावरकर को सम्मान दिया" राहुल गांधी को सुप्रीम फटकार

Rahul Gandhi News: सुप्रीम कोर्ट ने सावरकर मानहानि केस में राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना की है। कोर्ट ने इस दौरान कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि "हम यह स्वीकार नहीं कर सकते कि किसी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के खिलाफ इस प्रकार के बयान दिए जाएं।" वीर सावरकर मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने सत्र न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को जारी समन पर फिलहाल रोक लगा दी है।

वीर सावरकर मानहानि केस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार(25 अप्रैल) को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राहुल गांधी के बयानों पर गंभीर आपत्ति जताई और उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संबंध में गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों से बचें।

Rahul Gandhi

महात्मा गांधी ने भी वीर सावरकर को सम्मान दिया था: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने साफ शब्दों में कहा, "महात्मा गांधी ने भी वीर सावरकर को सम्मान दिया था। यहां तक कि आपकी दादी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी सावरकर को पत्र लिखा था, जिसमें उनके योगदान का उल्लेख किया गया था।"न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर टिप्पणी करते समय सार्वजनिक नेताओं को संयम बरतना चाहिए और गहरी ऐतिहासिक समझ के साथ विचार व्यक्त करने चाहिए। पीठ ने राहुल गांधी से यह अपेक्षा जताई कि वे भविष्य में ऐसी किसी भी बयानबाजी से बचें।

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके एक विवादित बयान को लेकर सख्त लहजे में आगाह किया है। कोर्ट ने साफ कहा कि यदि उन्होंने भविष्य में इसी प्रकार के बयान दिए, तो न्यायालय स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई करेगा।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने राहुल गांधी के बयान को लेकर गहरी नाराज़गी जताई और कहा, "जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें आज़ादी दिलाई, उनके प्रति ऐसा व्यवहार कैसे स्वीकार किया जा सकता है?"

कल को आप महात्मा गांधी को भी अंग्रेजों का नौकर कह देंगे: सुप्रीम कोर्ट

कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि "कल को आप महात्मा गांधी को भी अंग्रेजों का नौकर कह देंगे, क्योंकि उन्होंने सावरकर के बारे में 'फेथफुल सर्वेंट' लिखा था।" पीठ ने कांग्रेस नेता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से यह सवाल भी किया कि क्या राहुल गांधी जानते हैं कि महात्मा गांधी भी ब्रिटिश अधिकारियों से पत्राचार में 'आपका वफादार सेवक' जैसे शब्दों का प्रयोग करते थे?

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता नृपेंद्र पांडे को भी नोटिस जारी किया, जिन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने एक रैली के दौरान "जानबूझकर" वीर सावरकर का अपमान किया। इसके साथ ही अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को भी नोटिस जारी कर मामले पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने अपने रुख को दोहराते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान को लेकर कोई भी लापरवाही या अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने कहा था कि सावरकर ने अंग्रेजों को माफीनामा लिखा। उन्होंने डरकर माफी मांगी और अंग्रेजों की मदद की। उन्होंने कहा था कि "सावरकर ने जेल से छूटने के लिए अंग्रेजों के सामने दया याचिका दी और ब्रिटिश सरकार की मदद की। उन्होंने खुद को अंग्रेजों का वफादार बताया।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सावरकर ने अपने साथियों के खिलाफ गवाही दी थी और स्वतंत्रता संग्राम से समझौता किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+