असली ‘फकीर’ हैं राहुल गांधी, न कार है न गाड़ी, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस नेता?

रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान चुनावी हलफनामें में राहुल ने अपनी संपत्ति की घोषणा भी की। इसके मुताबिक राहुल गांधी कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। राहुल गांधी ने 9.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति घोषित की है।

इसमें म्यूचुअल फंड में भी 3.81 करोड़ रुपये का निवेश है। जबकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश 15.2 लाख रुपये का है। इसके अलावा राहुल गांधी के पास 4.2 लाख रुपये की ज्वेलरी है। राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने 25 कंपनियों के शेयर खरीदे हुए हैं, जिसमें कुल निवेश 4.33 करोड़ रुपये का है।

Rahul Gandhi net worth

इसके अलावा राहुल ने 1.15 करोड़ रुपये के मौजूदा बाजार मूल्य के साथ अचल संपत्ति घोषित की। दाखिल शपथ पत्र के अनुसार राहुल के पास 55 हजार रुपये नकद हैं। राहुल पर 49.79 लाख रुपये की देनदारी भी है।

राहुल के पास कुल बैंक बैलेंस 26.25 लाख रुपये हैं। वहीं, वित्त-वर्ष 2022-23 की बात की जाए तो इस एक साल के दौरान राहुल गांधी की कुल आय 1.02 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा राहुल गांधी के नाम से NSS, Postal Saving और इंश्योरेंस पॉलिसी में करीब 61.52 लाख रुपये डिपॉजिट है।

राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके पास कोई मोटर कार या अन्य वाहन नहीं है। उन्होंने बताया कि बहन प्रियंका गांधी के साथ उन्होंने दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर गांव में 3.778 एकड़ की खेती की जमीन ली हुई है, जिसमें वे आधे-आधे के हिस्सेदार हैं। शपथ पत्र के मुताबिक इसकी मौजूदा बाजार क़ीमत 2.10 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा राहुल गांधी के नाम पर गुरुग्राम में 5,838 वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस है, जिसकी मौजूदा कीमत करीब 9.05 करोड़ रुपये है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने जब अपना पहला चुनाव 2004 में लड़ा था, तब उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 55 लाख रुपये बताई थी।

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनकी कुल संपत्ति करीब 15.88 करोड़ रुपये है, उस समय उनके ऊपर 72 लाख रुपये का लोन भी था। पिछले 5 साल में राहुल गांधी की संपत्ति में करीब 5 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+