अनिल विज के बयान पर राहुल गांधी ने ली चुटकी कहा-हिटलर और मुसोलिनी भी पॉपुलर थे

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखा है कि हिटलर और मुसोलिनी भी पॉपुलर ब्रांड थे। आपको बताते चले कि विश्‍व में हिटलर और मुसोलिनी को तानाशाह शासकों के रूप में जाना जाता है

नई दिल्‍ली। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नोटों पर से महात्‍मा गांधी को हटाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पॉपुलर ब्रांड बताने पर पर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखा है कि हिटलर और मुसोलिनी भी पॉपुलर ब्रांड थे। आपको बताते चले कि विश्‍व में हिटलर और मुसोलिनी को तानाशाह शासकों के रूप में जाना जाता है।

अनिल विज के बयान पर राहुल गांधी ने ली चुटकी कहा-हिटलर और मुसोलिनी भी पॉपुलर थे

खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर पर महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर विवाद अभी चल ही रहा था कि हरियाणा की भाजपा सरकार में मंत्री अनिल विज ने बेहद विवादित बयान दिया था। बाद में उन्‍होंने उस बयान को वापस ले लिया था। अनिज विज से जब इस मामले पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि जब से खादी के साथ गांधी का नाम जुड़ा है, खादी उठ ही नहीं सकी, बल्कि डूब गई। अनिव विज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि गांधी का ऐसा नाम है कि जिस दिन से उनकी तस्वीर नोट पर छपी है, उस दिन से नोट की कीमत ही घट गई। Read more at:हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज बोले-नोटों से हटेंगे गांधी, बाद में पलटे, हुई चौतरफा आलोचना

हरियाणा के मंत्री ने कहा कि अच्छा हुआ कि गांधी की जगह कैलेंडर में मोदी की फोटो लगाई है। मोदी ज्यादा बड़ा ब्रांड नेम हैं। मोदी का फोटो लगने से खादी की सेल 14 प्रतिशत बढ़ी है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आपकी सरकार में नए नोट छापे गए हैं, तो वहां से गांधी क्यों नहीं हटाए गए, इस पर उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे नोटों पर से भी गांधी हट जाएंगे। बाद में चौतरफा आलोचना होने पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को लेकर दिया गया बयान मेरा निजी मत है। अगर मेरे बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं इस बयान को वापस लेता हूं।

भाजपा ने कहा, उनका निजी बयान है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह उनका निजी बयान है, पार्टी को इस पर कुछ नहीं कहना है। भाजपा ने भी उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा अनिल विज के बयान की निंदा करती है। यह उनका निजी बयान है, पार्टी का नहीं। महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं। अनिल विज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि ये देश के नालायक बेटे हैं। इस तरह का बयान बहुत दुर्भाग्य की बात है। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि इस तरह के आपत्तिजनक और अतर्कसंगत बयानों की उम्मीद केवल भाजपा के नेताओं और मंत्रियों से ही की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+