कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने गुजरातियों को गुड-मार्निंग क्या बोला, जल गई बीजेपी
नई दिल्ली। सोमवार सुबह दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में रहने वाले फेरीवालों के लिए काफी अचरज भरी रही क्योंकि आज सुबह उनका हाल-चाल पूछने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पहुंचे। राहुल को अचानक अपने बीच देखकर रघुबीर नगर इलाके के गुजराती फेरीवालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।
सोमवार सुबह पहले राहुल गांधी ने मंदिर में पूजा की और उसके बाद वो लोगों से मिले और उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश की, इस दौरान सफेद कुर्ता और नीली जींस पहने राहुल गांधी काफी खुश नजर आये और वो लोगों से काफी हंसकर मिले। जब मीडिया वालों ने राहुल गांधी से पूछा कि आप यहां कैसे तो उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने दोस्तों से मिलने आया था और तभी एक बूढ़ी महिला कैमरे के सामने आकर राहुल गांधी की तारीफ करने लगीं।
राहुल ने फेरीवालों को बताया दोस्त
इसके बाद राहुल गांधी ने बुजुर्ग महिला से कहा कि मैंने आपकी सारी बातें सुन ली है और अब आपने आदेश दे दिया है तो हम जरूर कुछ करेंगे। हालांकि राहुल गांधी ने मीडिया के उस सवाल का जवाब नहीं दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि आप गुजरातियों की बस्ती में ही क्यों?
क्या यह गुजराती राजनीति है?
मालूम हो कि रघुवीर इलाके में रहने वाले लोग सड़क के किनारे पट्टियां और फेरी लगाकर अपनी दुकान चलाते हैं लेकिन उन्हें अब सड़के के किनारे ठेले लगाने और शेड्स लगाने से रोका जाता है जिसके कारण उन्हें काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिसके बाद टीवी चैनलों पर राहुल गांधी को लेकर बहस छिड़ गई, बीजेपी वालों को यह जरा भी बर्दाश्त नहीं हो रहा कि राहुल गांधी ने आज गुजरातियों का दर्द जानने की कोशिश की। एबीपी चैनल पर बात करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी अब ओछी राजनीति पर उतर आयें जिस पर कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि क्या गुजराती, कांग्रेस की बपौती है?













Click it and Unblock the Notifications