'नफरत के बाजार में...', BJP सांसदों की अपमानजनक टिप्पणियों के बीच BSP के दानिश अली से मिले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को यूपी के अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। राहुल गांधी ने दानिश अली को गले लगाया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान।
यह बैठक उस वायरल क्लिप के विवाद के बीच हुई, जिसमें कथित तौर पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दानिश अली पर सांप्रदायिक गालियां देते हुए दिखाया गया था।

उधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बीएसपी सांसद दानिश अली ने कहा कि वह मेरा मनोबल ऊंचा रखने और अपना समर्थन देने के लिए यहां आए। उन्होंने कहा कि मैं अकेला नहीं हूं और जो भी लोग लोकतंत्र के साथ खड़े हैं, वे मेरे साथ खड़े हैं। क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीती 21 सितंबर को लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने संबोधित करते हुए सदन में कहा कि ऐ उग्रवादी बीच में मत बोलना, ये आतंकवादी-उग्रवादी है, ये मुल्ला आतंकवादी है। इसकी बात नोट करते रहना अभी बाहर देखूंगा इस मुल्ले को। खास बात यह रही कि रमेश बिधूड़ी सदन में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, तभी उनके पीछे बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन हंस रहे थे।
दानिश अली ने कार्रवाई की थी मांग
वहीं, सांसद दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर से मामले में कार्रवाई की मांग की थी। सांसद ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर मामले को प्रिविलेज कमेटी में भेजने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर न्याय नहीं मिला तो, संसद को छोड़ दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications