पार्टी मुख्यालय में राहुल गांधी की देशभर के पार्टी नेताओं, आम लोगों से मुलाकात
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज देशभर के तमाम पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में देशभर से आ रहे कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी ना सिर्फ नेताओं के प्रतिनिधि मंडल बल्कि देशभर के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। कांग्रेस की पूरी तरह से कमान संभालने के बाद राहुल गांधी पहली बार देशभर के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

राहुल गांधी अपने इस कदम से पार्टी के भीतर सभी नेताओं में पैठ को मजबूत करना चाहते हैं, साथ ही आम लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी इस मुलाकात के लिए पार्टी के मुख्यालय पहुंच चुके हैं, जहां नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। इससे पहले मंगलवार को पार्टी के नेताओं ने साफ किया था कि राहुल बुधवार से आम जनता से मुलाकात करेंगे। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी ने फैसला लिया है कि वह हर हफ्ते दो बार पार्टी के पदाधिकारियों व आम जनता से मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications