VIDEO: राहुल गांधी की सभा में लगे मोदी-मोदी के नारे, बीजेपी का दावा- समर्थकों को धर ले गई पुलिस

बेंगलुरु। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इस बीच राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसा की कुछ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भी हुआ है। बेंगलुरु के मान्यता टेक पार्क पहुंचे राहुल गांधी के साथ एक चौकाने वाली घटना हुई। कार्यक्रम खत्म होने के राहुल गांधी जब वापस जाने लगे तो सड़क किनारे खड़े लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

शांत कराने में जुटी पुलिस

सड़क किनारें लोगों की ओर से मोदी-मोदी के नारे लगाते देख कांग्रेस समर्थक भड़क गए। मामला का गरमाते देख मौके पर उपस्थित पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया। हालांकि कर्नाटक बीजेपी के ट्वीट के मुताबिक मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे लोगों में से कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। समर्थकों की ओर से मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए एक वीडियो भी समाने आया है।

सड़क किनारे खड़े लोग मोदी-मोदी के लगा रहे नारे

वीडियो में आप देख सकते हैं मान्यता टेक पार्क से जैसे ही राहुल गांधी काफिला निकलाता है सड़क किनारे खड़े लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते लगते हैं। वीडियो को देखने से लग रहा है कि यहां काफी संख्या में समर्थक खड़े थे। जैसे ही वो मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू किए वैसे ही पुलिस वहां पहुंच गई और लोगों को शांत करने लगी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मोदी-मोदी के नारे लगाने वाले समर्थकों को चुप कराने के लिए कुछ कांग्रेस समर्थक उनसे मारपीट करने पर उतर आए थे।

बीजेपी ने कहा लोकतंत्र खतरे में है

कर्नाटक बीजेपी ने इस घटना की निंदा करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है लोकतंत्र खतरे में हैं। बेंगलुरु के मान्यता टेक पार्ट में मोदी समर्थक नारे लगाने के लिए पुलिस ने कुछ टेकियों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस और जेडीएस के राज में ये लोकतंत्र का असली चेहरा है। बीजेपी ने इसे तानाशाही करार देते हुए कहा कि जहां नागरिकों की पसंद और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाया जा रहा है। बीजेपी अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोकदल की ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जयंत और अजित ने बदली सीटें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+