Rahul Gandhi: यूरोप दौरे के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, G-20 शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद लौटेंगे भारत
Rahul Gandhi Europe Visit: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। 9-10 सितंबर को जी-20 समिट होने जा रहा है। भारत इस बार जी-20 समिट की अध्यक्षता कर रहा है। जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली पूरी तरह से तैयार है।
वहीं, इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी-20 समिट से पहले यूरोप दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। वे शिखर सम्मेलन के खत्म होने के बाद भारत वापस लौटेंगे।

राहुल गांधी आज यानी बुधवार को यूरोप दौरे के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यूरोपीय संघ के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। वे 11 सितंबर को भारत लौटेंगे। बता दें कि जी-20 समिट 10 सितंबर को खत्म हो रहा है।
राहुल गांधी का यूरोपीय दौरा 5 दिनों का होगा। वे अब 11 सितंबर को भारत लौटेंगे। वे 5 दिनों तक यूरोप का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई हस्तियों और प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे। राहुल गांधी अपने पांच दिनों के यूरोप दौरे के दौरान पेरिस जा रहे हैं, यहां वह ब्रूसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्यों की बैठक में हिस्सा लेंगे।
इसके अलावा वह पेरिस में एक विश्वविद्यालय के छात्रों को भी संबोधित कर सकते हैं। साथ ही ओस्लो में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे। सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी 8 सितंबर को पेरिस में स्थित एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 9 सितंबर को वह पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन की बैठक में हिस्सा लेंगे। साथ ही नार्वे में वह भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर सकते हैं।
दिल्ली में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के 20 ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष पधार रहे हैं। मोदी सरकार इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है। विदेशी मेहमानों के स्वागत में दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी द्वारों को सजाया है। दीवारों पर पेंटिग्स बनाई गई हैं।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की सांसदी पर एक बार फिर लटकी तलवार! बहाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर












Click it and Unblock the Notifications