कर्नाटक में रोड शो के दौरान टी-स्टाल पर रुक जब राहुल ने मांगा चाय-पकौड़ा

बेंगलुरू। शनिवार को तीन दिन के दौरे पर कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विजयपुरा में रोड-शो के दौरान चाय, समोसा और पकौड़ा का आनंद लिया। राहुल ने अपने दौरे के पहले दिन विजयपुरा में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ सीएम सिद्धारमैया और दूसरे नेता भी मौजूद रहे। इसी दौरान वो एक चाय के स्टाल पर रुक गए और दुकानदार से चाय पिलाने की बात कही। राहुल गांधी ने इस दौरान सिद्धारमैया के साथ बैठकर चाय पी। इस दौरान आसपास के लोग यहां जमा हो गए। चाय पीने के बाद लोगों से हाथ मिलाते हुए राहुल काफिल के साथ आगे बढ़ गए। इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राहुल गांधी लगातार राज्य के दौरे कर रहे हैं। इस दौरान वो लगातार पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

Rahul Gandhi Karnataka Chief Minister Siddaramaiah at a tea stall in Vijayapura

राहुल गांधी ने ट्वीट करके पंजाब नेशनल बैंक में 11,500 करोड़ रुपए के घोटाले को पीएम की 'जन धन लूट योजना' बताया है। उन्होंने कहा है कि नीरव मोदी की तरह देश में एक और घोटाला हो गया है। 390 करोड़ रुपए के इस घोटाले में दिल्ली का एक ज्वैलर शामिल है। उन्होंने कहा कि यह भी नीरव मोदी और माल्या की तरह गायब हो गया। राहुल गांधी ने एक और ट्वीट में लिखा 22000 करोड़ रुपये का घोटाला होता है, नीरव मोदी हिंदुस्तान के बैंक से 22000 करोड़ रुपये उठाकर भाग जाता है और मोदी जी कहते हैं 'कार्रवाई करेंगे'। पहले ये बताईए मोदी ने 22000 करोड़ रुपये बैंक से कैसे निकाले?

Rahul Gandhi Karnataka
Rahul Gandhi Karnataka
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+