VIDEO: मां सोनिया को दुलार करते नजर आए राहुल गांधी, लोगों ने बताया 'क्यूट मोमेंट'

वायरल हो रहे वीडियो में सोनिया से बातचीत के दौरान राहुल ने उनसे प्यार जताते हुए उनका मुंह पकड़ लिया। हालांकि, सोनिया ने डांट लगाते हुए उनका हाथ झटक दिया।

Rahul Gandhi joyful moment with his mother Sonia Gandhi during the partys Foundation Day

कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा दिखा। भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर राहुल गांधी इन दिनों दिल्ली में पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को स्थापना दिवस के मौके पर राहुल और सोनिया गांधी का एक क्यूट वीडियो सामने आया है। जिसमें राहुल अपनी मां सोनिया पर लाड़ दिखाते नजर आए। इसका अब वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में सोनिया से बातचीत के दौरान राहुल ने उनसे प्यार जताते हुए उनका मुंह पकड़ लिया। हालांकि, सोनिया ने डांट लगाते हुए उनका हाथ झटक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता अंबिका सोनी को भी राहुल और सोनिया गांधी से बातचीत करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर मां-बेटे के इस प्यार भरे अंदाज को देखकर लोग इसे क्यूट मोमेंट करार दे रहे हैं।

वहीं दिल्ली की प्रचंड ठंड में एक बार फिर राहुल गांधी सफेद टी-शर्ट में ही नजर आए। इसी दौरान स्थापना दिवस कवर करने आए एक रिपोर्टर ने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि आज भी टीशर्ट में...? इस पर राहुल गांधी मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है, चलाएंगे। उनका मजेदार जवाब सुनकर लोग खूब हंसी-ठहाके लगाते दिखे। बता दें कि राहुल गांधी अपने टीशर्ट को लेकर चर्चा में हैं।

कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा में लगातार चूक होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की ओर से इसे लेकर होम मिनिस्टर अमित शाह को खत लिखा गया है और जरूरी कदम उठाने की मांग की गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया कि भारत जोड़ो यात्रा के 24 दिसंबर को दिल्ली में एंट्री के दौरान कई बार सुरक्षा में चूक हुई थी। इस दौरान दिल्ली पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने और राहुल गांधी के इर्द-गिर्द सुरक्षा घेरा बनाने में असफल रही है।

कांग्रेस ने कहा कि, एजेंसियां लोगों को यात्रा में शामिल होने से रोक रही हैं। उन्होंने लिखा कि यात्रा में हिस्सा लेने वालों का उत्पीड़न किया जा रहा है और नामी हस्तियों को इसमें आने नहीं दिया जा रहा है। यही नहीं इंटेलिजेंस ब्यूरो ने तो कई यात्रियों से पूछताछ भी की, जो इसमें शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+