VIDEO: राहुल गांधी ने स्कूली छात्रों के साथ लगाए पुशअप, दिखाए मार्शल आर्ट के हुनर

चेन्नई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों तमिलनाडु के दौरे पर हैं। वो लगातार यहां लोगों से मिल रहे हैं तो स्कूली कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहे हैं। सोमवार को राहुल कन्याकुमारी जिले के मुलागुमूदू में सेंट जोसेफ हायर सेकेंड्री स्कूल में पहुंचे थे। यहां छात्रों के साथ उन्होंने बातचीत की। साथ ही छात्रों के साथ पुशअप किए और मार्शल आर्ट का हुनर भी दिखाया।

rahul gandhi in Mulagumoodubn Tamil Nadu doing pushups and Aikido with students St Joseph School

राहुल गांधी सोमवार को भी मुलागुमूदू के सेंट जोसेफ हायर सेकेंड्री स्कूल में जब छात्रों से बात कर रहे थे। तो उनसे छात्रो ने मार्शल आर्ट और पुशअप को लेकर भी सवाल किए। इस राहुल ने मार्शल आर्ट के कुछ हुनर दिखाए तो छात्रों के साथ पुशअप भी किए। छात्र के चैलेंज पर उन्होंने एक हाथ से भी पुशअप किया।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Students को दिखाया फिटनेस का दम, 9 Seconds में लगाए 13 Push-ups | वनइंडिया हिंदी

    तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में इस महीने और अप्रैल में चुनाव होने हैं। इसके बीच राहुल गांधी पहले केरल और अब तमिलनाडु पहुंचे हैं। राहुल यहां सभाएं कर रहे हैं तो स्कूल कॉलेजों में भी जा रहे हैं। केरल में राहुल मछुआरों के साथ समुद्र में भी नहाए थे। इस दौरान राहुल की फिटनेस और एब्स को लेकर तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

    राहुल के निशाने पर रहे नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार

    सोमवार को स्कूली छात्रों से मिलने से पहले राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिल लोगों का और तमिल भाषा का सम्मान नहीं करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं '1 राष्ट्र, 1 संस्कृति, 1 इतिहास" तो मैं पूछना चाहूंगा कि क्या तमिल एक भारतीय भाषा नहीं है? क्या तमिल तमिल इतिहास भारतीय नहीं है या तमिल संस्कृति भारतीय नहीं है? एक भारतीय के रूप में, तमिल संस्कृति की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।

    दूसरे बेटे के जन्म के बाद पहली बार करीना ने शेयर की तस्वीर, फैंस के लिए लिखा कुछ खास

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+