लोकसभा में बोले राहुल गांधी- क्रिमिनल हैं किसानों को रौंदने वाले मंत्री टेनी, प्रियंका ने भी साधा निशाना

नई दिल्ली, 16 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को जीप से रौंदकर मारने के मामला गुरुवार को एक बार फिर सदन में उठा है। इस केस में आरोपी गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने जाने को लेकर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। लोकसभा में कांग्रेस के राहुल गांधी ने कहा कि तमाम जांच में मंत्री की भूमिका सामने आ रही है, ऐसे में हम उनको पद से हटाने की मांग करते हैं। सदन के बाहर भी अजय टेनी को हटाने की मांग उठी है, प्रियंका गांधी ने उनको हटाने की मांग की है।

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri Violence: Parliament में Rahul Gandhi ने की ये डिमांड | Ajay Mishra | वनइंडिया हिंदी
    राहुल


    लोकसभा में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने कहा, हमें सदन लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की हत्या के बारे में बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए, हम इस पर बात करना चाहते हैं। इस घटना में मंत्री की संलिप्तता थी। जांच में भी कहा गया है कि यह एक सोची समझी साजिश थी। हमारी मांग है कि किसानों की हत्या करने वाले मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और उसको सजा मिलनी चाहिए। राहुल ने कहा कि वो (टेनी) मंत्रिमंडल में नहीं रह सकते क्योंकि वो एक क्रिमिनल हैं।

    लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कई विपक्षी सांसदों ने दोनों सदनों में स्थगन नोटिस दिया है और जांच करने वाली पुलिस टीम की मामले को "नियोजित साजिश" वाली टिप्पणी पर बहस की मांग की है। ससंद में कई दिन से विपक्ष इस पर बहस और टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

    प्रियंका ने कहा- क्रिमिनल को बचा रही सरकार

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर अजय मिश्रा टेनी को लेकर सरकार से सवाल किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त ना करना सरकार के नैतिक दिवालियेपन का सबसे बड़ा संकेत है। नरेंद्र मोदी के धर्मपरायणता के चश्मे और धार्मिक पोशाक पहनने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि वो एक अपराधी को बचा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+