VIDEO: वायनाड में बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे थे राहुल गांधी, तभी अचानक आए शख्स ने कर दिया किस

Recommended Video

    Rahul Gandhi को फैन ने किया kiss, Video Viral। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में हैं। बुधवार को जब वो अपनी कार में बैठे हुए ही लोगों से मिल रहे थे तो एक शख्स ने उनको किस कर लिया। राहुल गांधी गाड़ी के भीतर से लोगों से हाथ मिला रहे थे और अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। तभी एक शख्स ने पहले राहुल गांधी से हाथ मिलाया, उसके बाद किस कर लिया। राहुल के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत की इस शख्स को खींचा।

    कुछ पल के लिए असहज हुए राहुल गांधी

    इस शख्स ने जब अचानक राहुल को किस किया तो थोड़े से असहज हो गए। हालांकि उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया और वो लोगों से मिलते रहे। वायनाड से सांसद राहुल गांधी इस समय चार दिन के केरल के दौरे पर हैं। वो अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से मिल रहे हैं।

    बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है वायनाड

    बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है वायनाड

    राहुल गांधी मंगलवार को चार दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचे हैं। केरल में हाल ही में आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। खासतौर से उनके संसदीय क्षेत्र में बहुत ज्यादा तबाही हुई है। ऐसे में राहुल अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड समेत राज्य के अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों से हालचाल ले रहे हैं। मंगलवार को राहुल ने चुंगम और वलाड के बाढ़ प्रभावितों का दौरा किया। राहुल ने लोगों से कहा कि उनकी पार्टी केंद्र या राज्य में सरकार में नहीं है लेकिन जितना हो सकेगा वो मदद से पीछे नहीं हटेंगे।

    इससे पहले, राहुल गांधी 12 अगस्त को वायनाड का दौरा किया था और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की थी। केरल में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 125 लोगों की जान जा चुकी है। सिर्फ मल्लाप्पुरम में ही 60 लोगों की जान गई है। वायनाड में 14 कम से कम 14 लोगों की जान गई है।

    बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र को खत

    बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र को खत

    राहुल गांधी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर केरल में मनरेगा के तहत आने वाले कार्यों का दायरा बढ़ाने की अपील भी की है। उन्होंने एक परिवार के लिए निर्धारित काम के न्यूनतम दिवस को बढ़ाकर 200 दिन करने की मांग की है। राहुल गांधी ने 23 अगस्त को ये पत्र लिखा है जिसमें केरल के लोगों के लिए मदद की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+