केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले आरबीआई से चोरी करके नहीं चलेगा काम

Recommended Video

    Economic disaster पर PM Modi से Rahul Gandhi ने किया सवाल। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जिस तरह से केंद्र सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपए की मदद देने का ऐलान किया है, उसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को समझ नहीं आ रहा है कि देश चौपट अर्थव्यवस्था को कैसे पटरी पर लाया जाए। रिजर्व बैंक से चोरी काम नहीं आएगी, यह चोरी ऐसी है जैसे किसी मेडिकल स्टोर से बैंडएड लेकर बंदूक से लगी चोट पर लगाना।

    rahul gandhi

    कांग्रेस पार्टी ने आरबीआई के फैसले के खिलाफ ट्वीट करते हुए लिखा है कि 1.76 लाख करोड़ रुपए आरबीआई सरकार को देगी, यह ठीक उतनी ही राशि है जोकि 2019 के बजट से लापता है। आखिर यह पैसा कहां खर्च किया गया। आखिर यह पैसा बजट से लापता क्यों है, इस तरह से आरबीआई को लूटने से डूबती अर्थव्यवस्था आने वाले दिनों में और खराब होगी और बैंकों की क्रेडिट रेटिंग गिरेगी। यूपी सरकार के समय 2009 में आरबीआई ने 25000 करोड़ रुपए सरकार को दिए थे।

    बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को लाभांश और अधिशेष कोष के मद से 1.76 लाख करोड़ रुपए सरकार को हस्तांतरित करने का सोमवार को फैसला लिया है। सोमवार को हुई बैठक के बाद आरबीआई ने बिमल जालान समिति की सिफारिशों के आधार पर 1,76,051 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का फैसला किया है, जिसमें से 1,23,414 करोड़ रुपए की सरप्लस राशि 2018-19 के लिए होगी। इसके अलावा संशोधित आर्थिक पूंजी ढांचे के अनुसार अतिरिक्त प्रावधानों के तहत 52,637 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+