कोरोना को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, बोले- देश कोरोना की लड़ाई में 'आत्मनिर्भर' है
नई दिल्ली। देश मौजूदा समय में कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रहा है। हर सैकड़ों लोगों की इस वायरस से जान जा रही है और हजारों की संख्या में लोग इस वायरस से रोजाना संक्रमित हो रहे हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर से तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके मोदी सरकार पर तंज कसा और कहा कि कोरोना काल में सरकार को जो करना चाहिए था वह नहीं किया, यही वजह है कि देश कोरोना लड़ाई में आत्मनिर्भर है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा कोरोना काल में सरकार की उपबल्धियां, फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- एमपी में सरकार गिराई, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार की 6वीं सालगिरह, जून- बिहार में वर्चुअल रैली, जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। इसीलिए देश कोरोना की लड़ाई में आत्मनिर्भर है। राहुल गांधी लगातार कोरोना को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था, भाजपा झूठ को संस्थागत तौर पर फैला रही है। 1. Covid19 टेस्ट पर बाधाएँ लगायीं और मृतकों की संख्या ग़लत बतायी। 2. GDP के लिए एक नई गणना पद्धति लागू की। 3. चीनी आक्रमण पर पर्दा डालने के लिए मीडिया को डराया। ये भ्रम जल्द ही टूट जाएगा और देश को इसकी भारी क़ीमत चुकानी होगी।
राहुल गांधी 17 जुलई को कहा था कि 10 लाख का आंकड़ा पार हो गया। इसी तेजी से कोविड-19 फैला तो 10 अगस्त तक देश में 20 लाखक से ज्यादा लोग संक्रमित होंगे। सरकार को महामारी रोकने के लिए ठोस, नियोजित कदम उठाने चाहिए। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले 11.55 लाख को पार कर चुके हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 37,148 नए मामले सामने आए हैं और 587 मौतें दर्ज हुई हैं। अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 11,55,191 हो गई है, जिसमें 4,02,529 सक्रिय मामले, 7,24,578 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 28084 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 20 जुलाई तक कोविड-19 के लिए 1,43,81,303 सैंपलों का टेस्ट किया गया है। जिसमें से 3,33,395 का टेस्ट सोमवार को किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications