VIDEO: एक्सीडेंट में घायल हुए शख्स की राहुल गांधी ने की मदद, काफिले की एंबुलेंस से भेजा हॉस्पिटल

वायनाड, 02 जुलाई: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी शुक्रवार को वायनाड पहुंचे थे। राहुल गांधी आज वंदूर में एकजुटता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम से वापस लौटते वक्त रास्ते में दुर्घटना के शिकार हुए शख्स की राहुल गांधी ने अपनी काफिला रोक मदद की। यही नहीं उन्होंने उस शख्स को अपने काफिले में चल रही एंबुलेंस से अस्पताल भी पहुंचाया।

एंबुलेस से डॉक्टर बुलाकर दी फर्स्ट एड

एंबुलेस से डॉक्टर बुलाकर दी फर्स्ट एड

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंदूर में एकजुटता सम्मेलन से लौट रहे राहुल गांधी थे। उनको जैसे ही उस घायल व्यक्ति के बारे में पता चला उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर तुरंत उस आम आदमी की मदद की। इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो में राहुल गांधी मौके पर मौजूद घायल शख्स की मदद करते देखे जा सकते हैं। राहुल गांधी अपनी एंबुलेंस में चल रहे डॉक्टर को बुलाते हैं और उसका इलाज करने के लिए कहते हैं।

शख्स को एंबुलेस से पहुंचा अस्पताल

शख्स को एंबुलेस से पहुंचा अस्पताल

इस दौरान राहुल घायल शख्स के आसपास मौजूद भीड़ को दूर रहने के लिए कहते हैं, कि शख्स को ताजी हवा मिल सके। इसी दौरान उनकी एंबुलेंस से स्टेचर उतार कर लाया जाता है। जिसे खुद राहुल गांधी शख्स के पास ले जाते दिख रहे हैं। इसके बाद उस शख्स को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जाता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके कांग्रेस के कई अकाउंट से भी शेयर किया जा रहा है।

लोग कर रहे हैं तारीफ

राहुल के इस वीडियो को शेयर करते हुए @kkjourno नाम के यूर्जस ने लिखा कि, पूरी भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज फैला रही है और राहुल गांधी सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को अपने क़ाफ़िले की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा रहे हैं, एक बच्चे को अपनी गोद मे बैठा रहे हैं, अपना ऑफिस तोड़ने वालों को माफ कर रहे हैं। यही फर्क है।

राहुल ने पहले दी चॉकलेट फिर साथ में ली सेल्फी

इससे पहले एक अन्य वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वे एक रैली में हैं तो उनकी गाड़ी के पास कुछ लोग नजर आते हैं। भीड़ में एक बच्ची भी शामिल होती है। राहुल गांधी उस बच्ची से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।कांग्रेस नेता ने पूछा तुम्हारा नाम क्या है, क्या तुम मेरे साथ आ रही हो? इसके तुरंत बाद वह बच्ची राहल गांधी की कार में चढ़ जाती है। राहुल उस बच्ची को अपनी गोद में बैठा लेते हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने उसे चॉकलेट देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+