बीजेपी की लाइन चुराकर उसी पर राहुल गांधी ने बोला हमला- काम करो वरना खाली करो सिंहासन

'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है'.... रामधारी सिंह दिनकर की कलम से लिखी ये लाइन एक जमाने में कांग्रेस विरोधियों कलमा बन गया था।

नई दिल्ली। 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है'.... रामधारी सिंह दिनकर की कलम से लिखी ये लाइन एक जमाने में कांग्रेस विरोधियों कलमा बन गया था। बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता रविशंकर प्रसाद संसद में खड़े होकर 'सिंहासन खाली करो' का पाठ किया था। सत्‍ता के विरोध का प्रतीक बनी ये लाइन आज भी प्रयोग की जा रही है, लेकिन इसे बोलने वाली जुबान अब उसी पार्टी की है, जिसे कभी सबसे ज्‍यादा इसका सामना करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा और सोशल मीडिया पर 'सिंहासन खाली करो' की हुंकार भरी। इसबार राहुल गांधी महंगाई और बेरोजगारी पर बीजेपी पर निशाना साधा है।

Rahul Gandhi has been off-late using Twitter to crtiticise the government and its policies

बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत 4.50 रुपये बढ़ा दी गई है, जबकि गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 93 रुपये का इजाफा किया गया। इसी को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने हिंदी में लिखा- महंगी गैस, महंगा राशन, बंद करो खोखला भाषण, दाम बांधो, काम दो, वर्ना खाली करो सिंहासन।

राहुल ने अपने इस एक ट्वीट में बीजेपी को कई मुद्दों पर एक साथ घेरा है। जिसमें महंगाई से लेकर बेरोजगारी तक का जिक्र है। कांग्रेस बीजेपी पर रोजगार ना देने का आरोप भी लगाती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+