राहुल गांधी ने NEET परीक्षा को टालने की मांग की, बोले- छात्रों के संकट को लेकर केंद्र की आंखे बंद
नई दिल्ली, 07 सितंबर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर नीट की परीक्षा को लेकर तीखा हमला बोलते हुए इसे टालने की मांग की है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा, भारत सरकार ने छात्रों के संकट के को लेकर आंखे मूंद ली है। नीट की परीक्षा को टाला जाए और छात्रों को उचित मौका दिया जाए। बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में नीट की परीक्षा को रद्द किए जाने की याचिका दायर की गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। गौरतलब है कि नीट की परीक्षा 12 सितंबर को होनी है और छात्रों का एक समूह इसे रद्द किए जाने की मांग कर रहा है।

याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अभ्यर्थियों से कहा कि वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से ऑप्ट आउट विकल्प की अपील कर सकते हैं। साथ ही कोर्ट ने एनटीए से कहा कि वह छात्रों की समस्या का उचित समाधान करे। जस्टिस एएम खानविल्कर ऋषिकेश रॉय और सीटी रवि कुमार की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। पीठ ने कहा कि इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है ऐसे में अगर परीक्षा को रद्द किया जाता है तो इससे लाखों छात्र प्रभावित होंगे, साथ ही दूसरी परीक्षा के साथ तारीख का टकराव भी हो सकता है।
Recommended Video
दरअसल जो छात्र नीट की परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं उनका कहना है कि सीबीएसई का फिजिक्स का पेपर 9 सितंबर को ओडिशा के जेईई के साथ है। वहीं नीट की परीक्षा 12 सितंबर को होनी है। छात्रों का कहना है कि इससे पहले एनटीए ने जेईई सत्र 4 की परीक्षा को स्थगित किया था, लिहाजा नीट के बारे में एनटीए को इसी तरह का निर्देश जारी करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि जो छात्र परीक्षा की तैयारी दिन-रात कर रहे हैं उनके लिए इसे स्थगित करने से समस्या हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications