'नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक...', राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, गिनाए 6 'डर'

नोटबंदी से लेकर मणिपुर में अशांति और अब पेपर लीक तक की बड़ी घटनाओं ने लेकर कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस दिग्गज ने एनडीए गठबंधन की पिछले 10 साल के सरकार के कार्यकाल को एक बार फिर सवालों के कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों से देश में मौजूदा सरकार भय का राज चला रही है।

नेता प्रतिपक्ष का जिम्मा संभालने के बाद राहुल गांधी लगातार बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे सवाल खड़े कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने लोकसभा में केंद्र को बेरोजगारी के मुद्दे पर जमकर घेरा। राहुल गांधी ने अग्निपथ स्कीम को युवाओं के भविष्य साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि एक ओर 6 महीने ट्रेनिंग देकर जवान को सीमा पर खड़ा कर दिया जाता है। जिसे सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग की जाती है, जबकि उनके सामने सीमा पर चीन के वे जवान होते हैं, जिन्हें 5 साल ट्रेनिंग दी जाती है।

Rahul Gandhi targets Modi govt

वहीं अब एक्स पर एक पोस्ट कर उन्होंने मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकाल यानी 10 वर्षों के शासन के दौरान लिए गए 6 बड़े निर्णयों को जनता के बीच डर फैलाने वाला बताया। राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 वर्षों से 'भय का राज' चला रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इसके लिए मोदी सरकार सभी एजेंसियों, संस्थाओं और मीडिया पर कब्जा करके अपने तरीके से इस्तेमाल कर रही है। समाज के हर वर्ग में भाजपा ने सिर्फ डर फैलाने का काम किया गया।

एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने मोदी सरकार के कुछ बड़े निर्णयों को जनता के लिए डर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की जनता ने 'डर के पैकेज' के खिलाफ जनादेश देकर भाजपा से बहुमत छीन लिया है। राहुल गांधी ने पोस्ट में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "...नरेंद्र मोदी 10 वर्षों से 'भय का राज' चला रहे हैं! सभी एजेंसियों, संस्थाओं और मीडिया पर कब्जा कर समाज के हर वर्ग में भाजपा ने सिर्फ डर फैलाने का काम किया है। डरना-डराना, भय फैलाना भारत की आत्मा के खिलाफ है। हमारे सभी धर्म भी यही सिखाते हैं - डरो मत, डराओ मत। विपक्ष के नेता के रूप में मेरी ज़िम्मेदारी है कि मैं अपनी निजी आकांक्षाओं और विचारों से पहले INDIA की संयुक्त आवाज को सदन के समक्ष रखू। और सरकार से हमारी यही अपेक्षा है कि वह विपक्ष को दुश्मन नहीं, सहयोगी मान कर देश हित में सबको साथ लेकर काम करे।"

राहुल गांधी ने केंद्र के इन 6 निर्णयों को बताया 'डर'

  1. किसानों को काले कानून
  2. स्टूडेंट्स को पेपर लीक
  3. युवाओं को बेरोज़गारी
  4. छोटे व्यापारियों को गलत GST, नोटबंदी और छापा
  5. देशभक्तों को अग्निवीर जैसी योजनाओं
  6. मणिपुर के लोगों को सिविल वॉर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+